{"_id":"5720d0364f1c1bf631a91f83","slug":"agitated-in-the-form-of-1-3-million-liter-tank-and-seedbluar","type":"story","status":"publish","title_hn":"ककरऊ में बनेगी 13 लाख लीटर की टंकी व सीडब्लूआर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ककरऊ में बनेगी 13 लाख लीटर की टंकी व सीडब्लूआर
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद
Updated Wed, 27 Apr 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
विधायक ने पेयजल समस्या को उठाया था विधानसभा में
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ककरऊ से जुड़े एक दर्जन से अधिक मोहल्लों में जल्द ही पेयजल संकट दूर हो जाएगा। ककरऊ क्षेत्र में 13 लाख लीटर की टंकी व 8.20 लाख लीटर का सीडब्लूआर निर्माण का रास्ता साफ हो गया है।
सुहाग नगरी में पेयजल समस्या दिनोंदिन गंभीर हो जाती है। इस देखते हुए नगर विधायक मनीष असीजा ने ककरऊ, रहना, न्यू रामगढ़, ब्रह्म कालोनी में पेयजल संकट का मुद्दा उठाते हुए क्षेत्र में पेयजल टंकी व सीडब्लूआर निर्माण की मांग उठाई थी। उन्होंने इस मामले को आश्वासन समिति की बैठक में भी उठाया था। शासन ने क्षेत्र में टंकी एवं सीडब्लूआर निर्माण को हरी झंडी दे दी है। शासन से हरी झंडी मिलने के बाद नगर विधायक ने जलनिगम के एक्सईएन राकेश कुमार व अन्य अधिकारियों के साथ ककरऊ स्थित सुरेश नगर का निरीक्षण कर वहां पेयजल टंकी व सीडब्लूआर निर्माण के लिए स्थल का चयन किया। उन्होंने बताया कि एक माह के अंदर निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।
बाक्स--
इन क्षेत्रों में दूर होगा पेयजल संकट
ककरऊ स्थित सुरेश नगर में पेयजल टंकी व सीडब्लूआर के निर्माण से ककरऊ, शांति नगर, झलकारी नगर, कौशल्या नगर, बिहारी नगर, रहना, नई आबादी रहना, न्यू रामगढ़, गंगा नगर, यमुना नगर, ब्रह्मपुरी, मीनाक्षीपुरम, परशुराम कालोनी में हजारों की संख्या में जनता को पानी उपलब्ध होगा।