फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   After Vande Bharat Express, there will be stoppages of more trains

Firozabad News: वंदेभारत एक्सप्रेस के बाद अभी और ट्रेनों के होंगे ठहराव

Tue, 17 Sep 2024 03:52 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 17 Sep 2024 03:52 AM IST
विज्ञापन
After Vande Bharat Express, there will be stoppages of more trains
टूंडला। फिरोजाबाद जिले के यात्रियों की सुविधा के लिए आगरा से बनारस जाने वाली वंदेभारत एक्सप्रेस का ठहराव दिया गया है। अभी और ट्रेनों के ठहराव कराए जाएंगे। यह बात केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने टूंडला में वंदेभारत एक्सप्रेस के ठहराव के दौरान कही। इस मौके पर उन्होंने नारियल फोड़कर व हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया। उन्होंने कहा कि धर्म की राजधानी काशी विश्वनाथ जाने के लिए ये ट्रेन चलाई गई है। इस ट्रेन से प्रयागराज हाईकोर्ट जाने वाले को भी सहूलियत मिलेगी। इस ट्रेन को चलाने से ब्रजक्षेत्र और काशी के वासियों को आपस में जोड़ा जाएगा। उन्होंने सपा मुखिया पर तंज कसते हुए कहा कि टूंडला विधानसभा क्षेत्र ने अखिलेश यादव, डिंपल यादव जैसे बड़े नेताओं को हराया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आगरा के निकट जो स्टेशन बरहन है। अगर टूंडला नहीं होता तो इन सब ट्रेनों को बरहन रुकवाने का प्रस्ताव रखता। उन्होंने लखनऊ-नई दिल्ली शताब्दी के बारे में कहा कि यह ट्रेन च्छा व्यापार दे रही है। इसलिए रेल प्रशासन ने इसको बंद नहीं किया। कानपुर-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस के ठहराव के लिए कोशिश की जाएगी। बरेली-पैसेंजर को कोरोना काल में बंद कर दिया गया था, उसके लिए भी रेल प्रशासन से बात की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस देश में नेताओं की चलती है सांसद और विधायक की नहीं चलती। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रजबहादुर, जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, हनुमंत सिंह बघेल, नगर अध्यक्ष दिनेश गुप्ता, पालिकाध्यक्ष भंवर सिंह, एनआरयूसीसी श्रीकृष्ण गौतम, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश शर्मा, रामतीर्थ चक, जुबिन भारद्वाज, स्टेशन अधीक्षक सुजीत कुमार सिंह, सचिन मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन







एनसीआर कॉलेज के बच्चों ने प्रस्तुत किए सांस्कृति कार्यक्रम
टूंडला। सेमी बुलेट ट्रेन वंदेभारत एक्सप्रेस के टूंडला में ठहराव किए जाने के दौरान एनसीआर इंटर कालेज काॅलेज के बच्चों ने स्टेशन पर बनाए गए मंच पर सांस्कृति कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान बच्चों ने देश भक्ति, संस्कृति से ओतप्रेत अनेक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। केंद्रीय राज्य मंत्री ने बच्चों की प्रस्तुति की सराहना की। संवाद


टूंडला से 200 बच्चे, शिक्षक व अभिभावक ने किया ट्रेन में सफर
टूंडला। वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन में टूंडला के एनसीआर कालेज के बच्चों, शिक्षकों व अभिभावकों ने पहले दिन सफर किया। हवाई यात्रा का अहसास कराने वाली वंदेभारत एक्सप्रेस में सफर करते हुए बच्चों की खुशी का ठिकाना नहीं था। बच्चे इस ट्रेन में सफर करते हुए बेहद खुश थे। संवाद



ट्रेन को देखने के लिए उमड़े लोग
टूंडला। वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन को देखने के लिए शहर ही नहीं गांव देहात से लोग टूंडला स्टेशन पहुंचे। लोगों ने ट्रेन के अंदर बाहर से अवलोकन किया। इसके साथ ही ट्रेन में बैठकर फोटो खिंचवाए। इस ट्रेन के टूंडला में ठहराव मिलने पर लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं था। तमाम लोग परिवार के साथ ट्रेन को देखने पहुंचे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed