फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   advocate

अधिवक्ता के साथ मारपीट, नकदी-मोबाइल फोन लूटा

Sat, 07 May 2022 11:49 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
advocate
अधिवक्ता के साथ मारपीट, नकदी-मोबाइल फोन लूटा
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के चुनाव परिणाम के बाद घर जाते समय हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। सुहागनगर चौराहा के समीप बदमाशों ने मोबाइल फोन और नकदी लूट ली। विरोध करने पर बदमाशों ने अधिवक्ता को पीटा भी।
दक्षिण थाना क्षेत्र की आवास विकास कॉलोनी निवासी मनोज कुमार पेशे से अधिवक्ता है। वह शुक्रवार रात बार एसोसिएशन चुनाव में जीते अपने साथी से मिलकर पैदल घर जा रहे थे। सुहागनगर चौराहा के समीप रतन विहार के पास पहुंचे थे। तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने उनको रोक लिया। अधिवक्ता कुछ समझ पाते तब तक बदमाशों ने उनको मोबाइल फोन छीन लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने उनकी पिटाई कर दी और उनकी जेब में रखे करीब चार सौ रुपये भी निकाल कर फरार हो गए। पीड़ित द्वारा शोरगुल किए जाने पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। सूचना पर दक्षिण थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही बदमाशों की तलाश की। लेकिन बदमाश पुलिस के हाथ नहीं लग सके। पुलिस घायल अधिवक्ता को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। थानाध्यक्ष दक्षिण रामेंद्र कुमार का कहना है कि मामला संज्ञान में आया था। अधिवक्ता का डाक्टरी परीक्षण कराया गया है। तहरीर मिली है बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed