{"_id":"67929fb4ed714180120024c4","slug":"adverse-entry-given-to-accountant-for-not-registering-undisputed-inheritance-firozabad-news-c-169-1-sagr1029-141370-2025-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: अविवादित विरासत दर्ज नहीं करने पर लेखपाल को दी प्रतिकूल प्रविष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: अविवादित विरासत दर्ज नहीं करने पर लेखपाल को दी प्रतिकूल प्रविष्टि
Fri, 24 Jan 2025 01:29 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Fri, 24 Jan 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
जसराना। ऑनलाइन शिकायतों और प्रार्थना पत्रों की समीक्षा के दौरान अविवादित विरासत दर्ज नहीं करने पर एसडीएम ने पूरे मामले को गंभीरता से लिया है। एसडीएम ने लेखपाल को प्रतिकूल प्रविष्टि दी है। वहीं कानूनगो को कड़ी चेतावनी देकर कार्य में लापरवाही बरतने पर पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।
एसडीएम जसराना पुष्पेंद्र सिंह ने ऑनलाइन संदर्भों की समीक्षा की। इस दौरान आईजीआरएस के साथ ग्रामीणों एवं नागरिकों द्वारा किए जा रहे ऑनलाइन आवेदनों की भी समीक्षा की। इस दौरान पचवा निवासी एक ग्रामीण ने परिजन की मृत्यु होने पर जमीन को अपने नाम में कराने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। तय समय सीमा के बाद भी उसका निस्तारण नहीं करने पर आवेदन डिफाल्ट हो गया। इस कारण आवेदक को उसका लाभ नहीं मिल सका। मामले को एसडीएम ने गंभीरता से लेते हुए हल्का लेखपाल गीता को प्रतिकूल प्रविष्टि दी।
इस दौरान कही चेतावनी देते हुए कहा अगर कार्यप्रणाली में सुधार नहीं हुआ तो निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम पुष्पेंद्र सिंह ने बताया अविवादित ऑनलाइन विरासत के मामले में लापरवाही बरतने पर हल्का लेखपाल गीता को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी की है। वहीं कानूनगो को चेतावनी दी है। कहा कि कार्य में लापरवाही बरतने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।