फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   adulteration

संदिग्ध रिफाइंड से तैयार किया जा रहा नकली देशी घी, एक क्विंटल किया सीज

Thu, 05 Mar 2020 11:31 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2020 11:31 PM IST
विज्ञापन
adulteration
टूंडला में नकली घी बनाने वाले निर्माता के प्रतिष्ठान पर कार्रवाई करते खाद्य निरीक्षक रविभान। - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। होली के मद्देनजर खाद्य पदार्थों में मिलावट की आशंका बढ़ गई है। टूंडला क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा विभाग ने एक दुकान में नकली घी बनाने का मामला पकड़ा। मौके से टीम ने रिफाइंड की तरह दिख रहे संदिग्ध पदार्थ और तैयार घी का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा है। एक क्विंटल देशी को सीज कर दिया।
विज्ञापन

जिला अभिहित अधिकारी डा. सुधीर कुमार के निर्देशन में खाद्य निरीक्षक रविभान की टीम ने छापेमारी की। टूंडला में एटा रोड पर तहसील के पास हर्ष सिंह श्री पूरन सिंह की दुकान में देशी घी तैयार किया जा रहा था। मौके पर टीम ने देखा कि एक पदार्थ को गर्म किया जा रहा था। पूछने पर दुकानदार ने रिफाइंड बताया है। हालांकि वह कुछ संदिग्ध पदार्थ था जो रिफाइंड को जमाने के लिए उपयोग की जाती है।
विज्ञापन

खाद्य विभाग की टीम ने दो नमूने लेकर एक क्विंटल घी सीज कर दिया। जिला अभिहित अधिकारी डा. सुधीर कुमार ने बताया कि मौके से एक संदिग्ध पदार्थ मिला है। उसे जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजा गया है। हालांकि दुकानदार उसे रिफाइंड बता रहा था। लेकिन रिफाइंड जमता नहीं है, वह पदार्थ जमा हुआ पाया है। एक क्विंटल तैयार देशी घी को सीज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed