फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Administration should conduct survey of crops affected by hail

Firozabad News: ओले से प्रभावित फसलों का सर्वे कराए प्रशासन

Wed, 15 Mar 2023 11:47 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 15 Mar 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
Administration should conduct survey of crops affected by hail
ओले से प्रभावित फसलों का सर्वे कराए प्रशासन, दी जाए क्षतिपूर्ति
विज्ञापन

समाधान दिवस में किसानों ने उठाईं समस्याएं
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। विकास भवन सभागार में आयोजित किसान समाधान दिवस में किसानों ने पिछले दिनों बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों की फसलों में नुकसान का आकलन नहीं कराए जाने पर नाराजगी जाहिर की। बीमा कंपनी से सर्वे कराके किसानों को लाभ दिलाने की मांग अफसरों से की। बैंकों में आ रही दिक्कत को रखा।

किसान समाधान दिवस में किसान राजवीर सिंह ने कहा कि इंडियन बैंक टूंडला द्वारा केसीसी बनाने में कोई रुचि नहीं ली जा रही है। हिमांशू कुलश्रेष्ठ ने कहा कि बैंकों द्वारा किसानों का उत्पीड़न किया जा रहा है, किसानों से अधिक ब्याज वसूली जा रही है। किसान राजेश प्रताप सिंह ने कहा कि केसीसी न बनाने के कारण काफी दिक्कत है। किसान शेर सिंह यादव ने किसराव में ओलावृष्टि से नुकसान का बीमा कंपनी से सर्वे कराकर क्षतिपूर्ति दिलाने की मांग रखी। परियोजना निदेशक प्रदीप कुमार पांडेय ने कहा कि किसानों की समस्याओं का हल प्राथमिकता से कराया जाए। उन्होंने किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की पॉलसी का वितरण किया। उप निदेशक कृषि हरनाथ सिंह ने विभाग की ओर से संचालित की जा रही योजनाओं की जानकारी दी। किसानों को सचेत करते हुए कहा कि मौसम विभाग के अनुसार 18 या 20 मार्च को बारिश होने की संभावना है। उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने राष्ट्रीय पशुधन योजना,राष्ट्रीय कृत्रिम गर्भाधान योजना सहित अन्य योजनाओं की जानकारी दी। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे। संचालन डीडी कृषि एचएन सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed