फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   ADG Agra Zone toured the city.

Firozabad News: एडीजी आगरा जोन ने शहर का किया भ्रमण

Wed, 14 Oct 2026 12:35 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 14 Oct 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
ADG Agra Zone toured the city.
बाजार में भ्रमण करते एडीजी जोन एसके भगत,एसएसपी एवं अन्य अधिकारी। स्रोत पुलिस विभाग - फोटो : बाजार में भ्रमण करते एडीजी जोन एसके भगत,एसएसपी एवं अन्य अधिकारी। स्रोत पुलिस विभाग
फिरोजाबाद। आगरा जोन के एडीजी एसके भगत ने मंगलवार देर शाम को शहर में आए। उन्होने बाजार का पैदल भ्रमण करने के साथ दुकानदारों एवं व्यापारियों से भेंट की। जिले की कानून व्यवस्था के बारे में जानकारी की। इस दौरान भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष प्रशांत माहेश्वरी सहित अन्य लोगों ने उनका सदर बाजार में स्वागत किया। इसके साथ फिरोजाबाद उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष अंबेश शर्मा ने अपनी टीम के साथ अपर पुलिस महानिदेशक एसके भगत का शास्त्री मार्केट पर फूलों का गुलदस्ता भेंट करके स्वागत किया। एसएसपी आदित्य लांग्हे,एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद,सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह, नगर मजिस्ट्रेट विनोद कुमार पांडेय सहित अन्य अधिकारियों का स्वागत किया गया। इस दौरान नरेश पंजाबी,आकाश जैन,मेघ सिंह पहलवान, रमाशंकर दादा,मोहित राठौर,पारुल गुप्ता,विपिन गुप्ता,आलोक यादव सहित काफी व्यापारी शामिल थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed