फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Additional Commissioner expressed displeasure at the slow pace of building construction

बिल्डिंग निर्माण की धीमी गति पर अपर आयुक्त ने जताई नाराजगी

Sat, 26 Nov 2016 11:23 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,फीरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला,फीरोजाबाद Updated Sat, 26 Nov 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
Additional Commissioner expressed displeasure at the slow pace of building construction
अपर आयुक्त उद्योग ने निरीक्षण किया

विज्ञापन
अपर आयुक्त उद्योग कानपुर ने शनिवार को शिकोहाबाद में निर्माणाधीन एडमिनिस्ट्रेटिव ब्लाक की बिल्डिंग का औचक निरीक्षण किया। इसमें निर्माण की गति धीमी मिलने पर नाराजगी व्यक्त की। जिला उद्योग केंद्र में कार्यालय के निरीक्षण के साथ योजना की प्रगति रिपोर्ट भी देखी। 

अपर आयुक्त उद्योग वाईके सिंह ने शिकोहाबाद में इंडस्ट्रियल स्टेट में राजकीय निर्माण निगम द्वारा बनाई जा रही बिल्डिंग का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बिल्डिंग की गुणवत्ता ठीक मिली। हालांकि कार्य की गति धीमी होने पर उन्होंने निर्देश दिए कि मार्च-17 तक हर हाल में निर्माण कार्य पूर्ण हो जाए, अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद वह स्टेशन रोड स्थित जिला उद्योग केंद्र पहुंचे। यहां उन्होंने कार्यालय का भ्रमण कर साफ-सफाई, अभिलेखों के रखरखाव की व्यवस्था देखी। सहायक प्रबंधक आरके पाठक ने इंडस्ट्रियल स्टेट में अतिक्रमण की जानकारी दी। उन्होंने निर्देश दिए कि सड़कों से अतिक्रमण को हटवाने की कार्रवाई की जाए। उन्होंने पीएमईजीपी, समाजवादी युवा स्वारोजगार योजना सहित अन्य योजनाओं की प्रगति देखी। एक्सपोर्ट मार्ट के प्रस्ताव की फाइल का भी अवलोकन किया। अपर आयुक्त ने नोटबंदी के बाद बैंकों से आवेदकों को ऋण न मिल पाने के सवाल पर कहा कि अभी कुछ दिनों की परेशानी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed