फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   action

जांच रिपोर्ट में दोषी पाए गए नगर निगम के लेखाधिकारी

Sun, 18 Oct 2020 11:28 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2020 11:28 PM IST
विज्ञापन
action
फिरोजाबाद। शासन के निर्देश पर नगर निगम के लेखाधिकारी राजीव कुमार चौधरी के खिलाफ चल रही जांच पूरी कर एडीएम आदित्य प्रकाश श्रीवास्तव ने डीएम चंद्र विजय सिंह को सौंप दी है। जिलाधिकारी ने रिपोर्ट शासन को भेज दी है। लेखाधिकारी द्वारा मनमाने तरीके से कार्य करने और भुगतान के नाम पर कमीशन लेने के आरोप ठेकेदारों ने लगाते हुए सदर विधायक मनीष असीजा से शिकायत की थी। विधायक ने लेखाधिकारी के कामकाज की जांच के लिए शासन को पत्र लिखा था। एडीएम ने जांच में लेखाधिकारी के खिलाफ की गई शिकायत सही पाईं।
विज्ञापन

आठ अक्तूबर को शासन ने डीएम को पत्र जारी करते हुए जांच के निर्देश दिए थे। डीएम चंद्र विजय सिंह ने शिकायत के आधार पर जांच अपर जिलाधिकारी आदित्य प्रकाश श्रीवास्तव को सौंपी गई। शिकायत में कहा गया था कि नगर निगम में तैनात लेखाधिकारी मनमाने तरीके से कार्य करने के साथ ही कार्य में लापरवाही बरतते है।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी द्वारा जिलाधिकारी को सौंपी रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि जांच के दौरान यह भी पाया गया कि मनमाने तरीके से कार्य करने, कार्यदायी संस्थाओं का उत्पीड़न करने, ठेकेदारों का बिना कमीशन लिए भुगतान न करने, अनावश्यक आपत्ति लगाकर भुगतान को लंबित रखने के आरोप सही पाए गए हैं। इस संबंध में लेखाधिकारी राजीव कुमार चौधरी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि दुर्घटना के कारण मेरा स्वास्थ्य ठीक नहीं है। लेखाधिकारी ने उनके खिलाफ की गई शिकायत और आरोपों के संबंध में कुछ नहीं कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर विधायक मनीष असीजा द्वारा लेखाधिकारी राजीव कुमार चौधरी के खिलाफ की गई शिकायतें जांच में सही पायी गई हैं। जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंप दी है।
आदित्य प्रकाश श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed