फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   accused of robbery surrendered in thana sitting on wheel chair along with his family In Firozabad

पुलिस की दहशत: गले में तख्ती... व्हील चेयर पर बैठ परिवार संग थाने में पहुंचा आरोपी, हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाया

Sat, 05 Oct 2024 11:42 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 05 Oct 2024 11:42 PM IST
सार

सुहागनगरी में लूट का आरोपी व्हील चेयर पर बैठकर थाने में पहुंचा। बोला- साहब सरेंडर करने आया हूं। लूटी नकदी भी लौटाई। 

विज्ञापन
accused of robbery surrendered in thana sitting on wheel chair along with his family In Firozabad
गले में तख्ती... व्हील चेयर पर बैठ परिवार संग थाने में पहुंचा आरोपी - फोटो : संवाद

विस्तार

सुहागनगरी फिरोजाबाद में जनसेवा केंद्र संचालक के साथ हुई लूट के तीसरे आरोपी ने परिजन के साथ व्हील चेयर पर बैठकर पुलिस थाने में आत्मसमर्पण किया। पुलिस को उसकी जेब में से लूटे हुए लगभग 2200 रुपये बरामद हुए हैं। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। इस घटना में वांछित दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

विज्ञापन


सागर एन्क्लेव निवासी सुरेन्द्र कुमार गुप्ता, जो कि नगरपालिका के सामने जनसेवा केंद्र संचालक हैं। 26 सितंबर की रात को घर जा रहे थे। उनके पास चार थैले थे। जिसमें टिफिन के अलावा दुकान का अन्य सामान रखा हुआ था। बाइक सवार दो अज्ञात बदमाश जनसेवा केंद्र संचालक के थैले छीनकर भाग निकले थे। 
विज्ञापन

 

इसकी रिपोर्ट पीड़ित ने दो दिन बाद थाना शिकोहाबाद में दर्ज कराई थी। पुलिस ने इस घटना के दो आरोपियों फैजान निवासी तेली गली मोहम्मद माह शिकोहाबाद एवं हिस्ट्रीशीटर रमाकांत उर्फ धांसू निवासी गांव खुशहालपुर थाना जसराना को मांडई गांव के समीप गत तीन अक्तूबर को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया था। 
विज्ञापन

इस घटना में शामिल तीसरे आरोपी शहवाज निवासी तेली गली शिकोहाबाद ने पुलिस के भय से शुक्रवार रात साढ़े दस बजे करीब अपने परिजन के साथ व्हीलचेयर पर बैठकर सीने पर बैनर लगाकर पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने आरोपी के पास से तलाशी के दौरान लूटे हुए लगभग 2200 रुपये बरामद किए हैं। आरोपी को पुलिस ने जेल भेजा है।
विज्ञापन

पांच लोगों ने मिलकर की थी 50 हजार रुपये की लूट

आत्मसमर्पण करने थाने पहुंचे आरोपी ने पूरी घटना का खुलासा किया। उसने बताया कि पांच लोगों ने मिलकर 50 हजार रुपये की लूट की थी। सभी ने बराबर-बराबर हिस्सेदारी ली थी। हिस्सेदारी लेकर जाने के दौरान अचानक शहवाज का पैर मुड़ गया था। इससे उसके काफी चोट आई थी। वह चलने में असमर्थ हो गया था। 

लूटे हुए रुपयों से ही उसने अपना उपचार कराया था। वहीं पीड़ित ने बताया कि मुकदमा दर्ज कराने के दौरान मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी कि मेरे एक थैले में नकदी रखी हुई है। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार का कहना है कि पीड़ित ने मुकदमा दर्ज कराते समय तहरीर में नकदी की जानकारी नहीं दी थी। पकड़े गए लुटेरों ने इस बात का खुलासा किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed