फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Accused former councilor roaming with his friends carrying a pistol arrested

Firozabad News: तमंचा लेकर साथियों संग घूम रहा आरोपी पूर्व सभासद गिरफ्तार

Mon, 01 Apr 2024 03:15 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 01 Apr 2024 03:15 PM IST
विज्ञापन
Accused former councilor roaming with his friends carrying a pistol arrested
शिकोहाबाद। पूर्व विधायक के घर के पास कुछ दिन पहले पूर्व सभासद एवं उसके साथियों का तमंचे के साथ घूमते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस मामले में पुलिस ने आरोपी पूर्व सभासद को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से पुलिस ने तमंचा-कारतूस बरामद किए हैं। जिसे पुलिस ने जेल भेजा है। वहीं अभी फरार चल रहे पांच अन्य आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के अंतर्गत प्रोफेसर कॉलोनी निवासी पूर्व सभासद सनी यादव का कुछ दिनों पूर्व अपने साथियों के साथ तमंचे के साथ देररात घूमते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसमें गोली चलने की आवाज भी आ रही थी। थाना पुलिस के उपनिरीक्षक प्रबल प्रताप सिंह ने इस मामले में पूर्व सभासद समेत ऋषि निवासी गणेश नगर एटा रोड, कुशलजीत उर्फ मोहित निवासी रचहटी, हिमांशू निवासी एटा रोड, एटा चौराहा, मंगल यादव निवासी विराट पैलेस के समीप यदुवंश नगर एवं विशाल निवासी तोमर गेस्ट हाउस के पास शिकोहाबाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। तभी से सभी आरोपी फरार चल रहे थे।
विज्ञापन

पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर प्रतापपुर ओवरब्रिज के पास से आरोपी पूर्व सभासद सनी यादव को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से पुलिस ने तलाशी के दौरान तमंचा एवं दो कारतूस बरामद किए हैं। इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह ने बताया कि पूर्व सभासद पहले चोरी की घटनाओं में भी शामिल रहा है। शेष आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed