फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   ABVP activists burned an effigy of Gandhi

एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने फूंका राहुल का पुतला

Fri, 19 Feb 2016 06:44 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Fri, 19 Feb 2016 06:44 PM IST
विज्ञापन
ABVP activists burned an effigy of Gandhi
जेएनयू विवाद के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के महानगर इकाई के नगर मंत्री हिमांशु शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी की प्रतीकात्मक शव यात्रा निकाली गई। इस दौरान  मुर्दाबाद के नारे भी लगाए गए। 
विज्ञापन

एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने शव यात्रा परिषद के कार्यालय से प्रारंभ की। इसके बाद सेंट्रल चौराहा, बर्फ खाना चौराहा, डाकखाना चौराहा होते हुए एबीवीपी कार्यकर्ता रामलीला चौराहे पहुंचे। यहां राहुल गांधी के पुतले को आग के हवाले किया गया। जिला संयोजक विकास दिवाकर ने कहा कि एक ओर  देश के बहादुर जवान माइनस 50 डिग्री तापमान पर देश की दुश्मनों से रक्षा कर रहे हैं। वहीं देश में राष्ट्र विरोधी नारे लगाने वाले के समर्थन में राहुल गांधी जेएनयू पहुंच जाते हैं। इससे राहुल गांधी का राष्ट्र विरोध चरित्र सामने आ गया है। एबीवीपी देशद्रोही कांग्रेसी एवं वामपंथी के कृत्य की घोर निंदा करती है। हिमांशु शर्मा ने कहा कि राष्ट्र विरोधियों के खिलाफ आंदोलन चलता रहेगा। इस दौरान सुधाकर शर्मा, सचिन  शर्मा, अतुल भारद्वाज, गोविंद शर्मा, पवन प्रताप यादव, सुमित सविता, भानुप्रताप सिंह, शिवम प्रताप, पंकज मौर्या, जितेंद्र बघेल, धीरज बघेल,  शाश्वत पांडेय, प्रिंस मुद्गल, रोबिन यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed