{"_id":"6828ca6eef6b8d5c08069b32","slug":"a-youth-from-bihar-was-making-minors-work-report-filed-firozabad-news-c-169-1-sagr1021-148512-2025-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: नाबालिगों से मजदूरी करा रहा था बिहार का युवक, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: नाबालिगों से मजदूरी करा रहा था बिहार का युवक, रिपोर्ट दर्ज
Sat, 17 May 2025 11:12 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sat, 17 May 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
फिरोजाबाद। थाना एएचटी और बाल संरक्षण अधिकारी ने रामगढ़ क्षेत्र में संयुक्त टीम बनाकर छापा मारा। जहां एक मकान में 10 नाबालिग मजदूरी कर रहे थे। बच्चों से बिहार का युवक चूड़ी पर नग लगवाने का काम कराता है। वह सभी बच्चों को बिहार से मजदूरी कराने के लिए लाया था। एएचटी थाना प्रभारी ने ठेकेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। साथ ही आवश्यक कार्रवाई के बाद रेस्क्यू किए गए बच्चों को राजकीय बालगृह भेज दिया।
थाना रामगढ़ के चिश्ती नगर में पूर्णिया बिहार के गांव दुबैली विश्वासपुर निवासी मोहम्मद अफसर बिहार से नाबालिगों को लेकर उनसे मजदूरी करा रहा था। चिश्ती नगर में वह एक मकान में बच्चों से चूड़ियों पर नग लगवाने का काम करा रहा था। शुक्रवार को एएचटी थानाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह, चाइल्डफंड इंडिया की फील्ड कोर्डिनेटर रेखा वर्मा, बाल संरक्षण अधिकारी अर्पणा कुलश्रेष्ठ ने सूचना मिलने के बाद संयुक्त टीम बनाकर चिश्ती नगर स्थित मकान में छापा मार कार्रवाई की। जहां 10 बच्चे मजदूरी करते हुए पाए गए। जानकारी पर पता चला कि ठेकेदार अफसर बिहार से सभी बच्चों को लालच देकर मजदूरी कराने के लिए लेकर आया है। टीम सभी बच्चों को बालश्रम से मुक्त कराकर बाल कल्याण समिति के सामने पेश किया। इसके बाद सभी का मेडिकल कराकर उन्हें राजकीय बालगृह भेज दिया। इसके अलावा ठेकेदार के खिलाफ रामगढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।