{"_id":"65df42c41cbd32958c0e3649","slug":"a-young-man-raped-a-girl-who-had-gone-for-tuition-firozabad-news-c-169-1-sagr1023-119013-2024-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: ट्यूशन पढ़ने गई बालिका के साथ युवक ने किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: ट्यूशन पढ़ने गई बालिका के साथ युवक ने किया दुष्कर्म
Wed, 28 Feb 2024 07:57 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Wed, 28 Feb 2024 07:57 PM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना रामगढ़ क्षेत्र में ट्यूशन पढ़ने के लिए गई बालिका के साथ युवक ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया था। बालिका ने रोते हुए अपनी मां को जानकारी दी। मंगलवार को मां ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। बुधवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। थाना क्षेत्र के निवासी इमरान के घर सात वर्षीय बालिका पिछले कुछ समय से ट्यूशन पढ़ने के लिए जाती थी। ट्यूशन पढ़ने गई बालिका के साथ आरोपी इमरान ने मौके का फायदा उठाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। बच्ची ने रोते हुए मां से पूरी बात कही। इसके बाद मां ने आरोपी के खिलाफ मंगलवार को मुकदमा दर्ज करा दिया था। वारदात सोमवार की बताई जा रही है। हालांकि पुलिस की ओर से स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है।
थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि घटना के दिन की जानकारी नहीं है। बालिका की मां द्वारा मुकदमा दर्ज कराने के बाद आरोपी इमरान को गिरफ्तार कर लिया गया है। आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि घटना के दिन की जानकारी नहीं है। बालिका की मां द्वारा मुकदमा दर्ज कराने के बाद आरोपी इमरान को गिरफ्तार कर लिया गया है। आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन