{"_id":"680140f9a3ab6a1cf309cb88","slug":"a-student-returning-from-school-accused-a-quack-of-molesting-her-firozabad-news-c-169-1-sagr1021-146612-2025-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: स्कूल से लौट रही छात्रा ने झोलाछाप पर लगाया छेड़खानी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: स्कूल से लौट रही छात्रा ने झोलाछाप पर लगाया छेड़खानी का आरोप
Thu, 17 Apr 2025 11:27 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Thu, 17 Apr 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
जसराना। क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा ने पड़ोस के गांव में चिकित्सक की दुकान करने वाले युवक पर छेड़खानी करने का आरोप लगाया है। छात्रा के परिजन और ग्रामीणों ने झोलाछाप की पिटाई लगा दी। सूचना पर पहुंची पुलिस, छात्रा के भाई और कथित चिकित्सक को थाना लेकर आई। दोनों के खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई की गई है।
थाना जसराना के एक गांव निवासी छात्रा पड़ोस के गांव में स्थित विद्यालय में अपना प्रवेश करा वापस लौट रही थी। आरोप है कि नहर पुल के पास चिकित्सक की दुकान करने वाले युवक ने उसे रोक लिया और छेड़खानी करने लगा। छात्रा ने विरोध किया तो उसकी पिटाई लगा दी। छात्रा ने घर आकर पूरी जानकारी परिजन को दी। मौके पर पहुंचे परिजन ने शिकायत की झोलाछाप उग्र हो गया। इस पर परिजनों और ग्रामीणों ने उसकी पिटाई लगा दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और झोलाछाप और छात्रा के भाई को थाना ले आई। छात्रा ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर मिलने से इन्कार किया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया मामला दोनों पक्षों में मेडिकल के कागजों को लेकर हुआ है। आपस में हंगामा और मारपीट करने पर दोनों पक्षों के खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई की गई है।