{"_id":"636d42c9c1965e74b278f8c9","slug":"a-smoldering-wooden-furnace-found-at-a-hotel-in-the-heart-of-the-city-firozabad-news-agr5529781133","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर के बींचोबीच होटल पर सुलगते मिली लकड़ी की भट्ठी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर के बींचोबीच होटल पर सुलगते मिली लकड़ी की भट्ठी
विज्ञापन
नई बस्ती स्थित संत कंपाउंड में संचालित एक होटल पर कार्रवाई करते प्रवचन दल की टीम
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। धूल और कार्बन के अति सूक्ष्म कण सुहागनगरी की हवा को विषैला कर रहे हैं। इसके बाद भी होटल-ढाबा स्वामी टीटीजेड एरिया में कोयला एवं लकड़ी की भट्ठी सुलगाने से बाज नहीं आ रहे हैं। बृहस्पतिवार को नगर निगम के प्रवर्तन दल ने निरीक्षण के दौरान नई बस्ती संत कंपाउंड में एक होटल पर लकड़ी की भट्ठी सुलगते दिखी। मौके पर ही जुर्माना अदा नहीं किये जाने पर नगर आयुक्त ने स्वास्थ्य विभाग को होटल स्वामी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है।
वायु गुणवत्ता सुधार के लिये टीटीजेड एरिया फिरोजाबाद में ईंधन के रूप में लकड़ी और कोयला जलाने पर पूर्ण प्रतिबंध है। प्रतिबंध का कड़ाई से अनुपालन कराने को नगर निगम द्वारा निरंतर पर्यवेक्षण किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को निकली नगर निगम प्रवर्तन दल की टीम ने नई बस्ती संत कंपाउड स्थित जय अंबे होटल एंड रेस्टोरेंट पर लकड़ी की भट्ठी सुलगते मिली।
होटल स्वामी को मौके पर ही जुर्माना अदा कराने को कहा गया, लेकिन उसने साफ इन्कार कर दिया। प्रवर्तन दल द्वारा इसकी रिपोर्ट नगर आयुक्त को दी गई। नगर आयुक्त ने उक्त होटल स्वामी के विरुद्ध स्वास्थ्य विभाग को कड़ी कार्रवाई के लिये निर्देशित किया है। निरीक्षण के दौरान प्रवर्तन दल के जेड ए खान मौजूद रहे।