फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   A massive fire broke out in the stock of carpets and clothes.

Firozabad News: कारपेट और कपड़े के स्टॉक में लगी भीषण आग

Wed, 25 Dec 2024 08:15 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 25 Dec 2024 08:15 PM IST
विज्ञापन
A massive fire broke out in the stock of carpets and clothes.
आग को बुझाते दमकलकर्मी। - फोटो : आग को बुझाते दमकलकर्मी।
फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र में सोमवार देर रात एक कपड़े और कारपेट के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों ने पुलिस और फायर विभाग की टीम को सूचना दे दी। फायर विभाग की टीम चार गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंच गई। करीब 45 मिनट में कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सके। शहर के गंज मोहल्ला निवासी ईशानदत्त बंसल का कारपेट का काम है। उनकी घर के पास ही दुकान है। साथ ही पास में ही गोदाम भी बना रखा है। सोमवार रात करीब 11 बजे कारपेट के गोदाम में किसी कारण से आग लग गई। आग ने धीरे-धीरे विकराल रूप धारण कर लिया। आग ने पड़ोस के कपड़े के गोदाम को भी अपनी आगोश में ले लिया। दोनों गोदाम से आग की लपटें उठने लगीं। यह देख वहां आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर फायर विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। टीम ने आग बुझाने का काम शुरू किया, लेकिन आग इतनी भीषण थी कि आग बुझ नहीं पा रही थी।
विज्ञापन

चार दमकल से एक साथ पानी डाला गया तब जाकर करीब 45 मिनट में आग पर काबू पाया जा सका। पीड़ित ने आग की घटना में 10 से 12 लाख रुपये के नुकसान की आशंका जताई है। एफएसओ दुर्गेश कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही चार दमकल के साथ टीम मौके पर आ गई थी। संभवत: आग शॉर्टसर्किट के कारण लगी होगी। आग लगने की घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया था।

सीमावर्ती गांव बंदरभोज क्षेत्र में नेपाल के रास्ते पर जाते बाइक सवार। संवाद

सीमावर्ती गांव बंदरभोज क्षेत्र में नेपाल के रास्ते पर जाते बाइक सवार। संवाद- फोटो : आत्मरक्षा का प्रशिक्षण प्राप्त करतीं छात्राएं।

सीमावर्ती गांव बंदरभोज क्षेत्र में नेपाल के रास्ते पर जाते बाइक सवार। संवाद

सीमावर्ती गांव बंदरभोज क्षेत्र में नेपाल के रास्ते पर जाते बाइक सवार। संवाद- फोटो : आत्मरक्षा का प्रशिक्षण प्राप्त करतीं छात्राएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed