{"_id":"696fc725474d8884c704bf01","slug":"a-man-posing-as-a-policeman-duped-a-corporation-employee-of-rs-32000-firozabad-news-c-169-1-sagr1025-165797-2026-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: पुलिसकर्मी बनकर निगम कर्मी से 32 हजार ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: पुलिसकर्मी बनकर निगम कर्मी से 32 हजार ठगे
Tue, 20 Jan 2026 11:49 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Tue, 20 Jan 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
फिरोजाबाद। थाना रसूलपुर क्षेत्र में रसना टॉकीज के पास मंगलवार दोपहर खुद को पुलिसकर्मी बताकर एक पल्सर सवार एक बदमाश नगर निगम के कर्मचारी से वसूली के 32 हजार रुपये ठग ले गया। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नगर निगम के जलकल विभाग में तैनात कर्मचारी राजेश तिवारी मंगलवार को आसफाबाद क्षेत्र में बकाया जलमूल्य की वसूली करने गए थे। राजेश के अनुसार, दोपहर करीब 1:30 बजे, वे बकायेदारों से वसूले गए 32 हजार रुपये लेकर वापस नगर निगम कार्यालय जमा कराने लौट रहे थे। जैसे ही वे रसना टॉकीज के पास पहुंचे, पल्सर सवार एक अज्ञात युवक ने उन्हें रोक लिया। युवक ने खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए मादक पदार्थों की तस्करी का झूठा आरोप जड़ दिया। अचानक हुए इस घटनाक्रम से वह घबरा गए। इसी का फायदा उठाकर ठग ने तलाशी लेने के बहाने जेब में रखी सरकारी धनराशि निकाल ली और पलक झपकते ही बाइक पर सवार होकर रफूचक्कर हो गया।
ठगी का शिकार होने के बाद पीड़ित कर्मचारी ने तत्काल अपने सहयोगियों और अधिकारियों को सूचना दी। सूचना मिलते ही कर संग्राहक दिनेश चंद यादव मौके पर पहुंचे और पीड़ित को लेकर थाना रसूलपुर गए। थाना प्रभारी रसूलपुर, प्रदीप कुमार ने बताया कि नगर निगम कर्मी से ठगी का मामला संज्ञान में आया है। तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि पल्सर सवार बदमाश की पहचान की जा सके। संवाद