फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   A man befriended a teenager on Instagram and blackmailed her into giving him money.

Firozabad News: इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर किशोरी को किया ब्लैकमेल, हड़पे रुपये

Wed, 29 Apr 2026 12:27 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 29 Apr 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
A man befriended a teenager on Instagram and blackmailed her into giving him money.
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
फिरोजाबाद। थाना दक्षिण क्षेत्र की एक किशोरी को सोशल मीडिया के जरिए जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। युवक ने इंस्टाग्राम पर दोस्ती करने के बाद उसे बदनाम करने की धमकी देकर करीब 10 हजार रुपये से अधिक हड़प लिए। किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


किशोरी की मां के अनुसार, उनकी 14 साल की बेटी को इंस्टाग्राम पर एक युवक ने फंसा लिया। कुछ समय बाद आरोपी युवक अपनी असलियत पर उतर आया और उनके बीच हुई चैट को सार्वजनिक करने व उसे बदनाम करने की धमकी देने लगा। लोक-लाज के डर से बेटी ने यह बात घर वालों से छिपाई और आरोपी की मांगों को पूरा करने लगी। आरोपी के डर से किशोरी ने अपनी मां के मोबाइल का उपयोग कर डिजिटल पेमेंट के जरिए कई किस्तों में रुपये ट्रांसफर किए। वह अब तक लगभग 10 हजार रुपये का भुगतान आरोपी को कर चुकी है। जब बैंक खातों के लेन-देन में विसंगति दिखी और मां को शक हुआ, तब किशोरी ने आपबीती सुनाई। थाना दक्षिण में तहरीर दी है। इंस्पेक्टर योगेंद्र पाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तकनीकी साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed