फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   A large cowshed will be built in Sofipur at a cost of Rs 24.85 crore.

Firozabad News: सोफीपुर में 24.85 करोड़ की लागत से बनेगी वृहद गोशाला

Sun, 16 Nov 2025 11:23 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 16 Nov 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
A large cowshed will be built in Sofipur at a cost of Rs 24.85 crore.
फिरोजाबाद। सोफीपुर में चिन्हित भूमि पर वृहद गोशाला निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। 2500 गोवंश की क्षमता वाले तैयार कराए गए जा रहे गाय संरक्षण केंद्र के निर्माण पर 24.85 करोड धनराशि खर्च होगी। नगर निगम ने इसकी डीपीआर बनाकर शासन को भेज दी है। आधुनिक सुविधा से युक्त इस गोशाला में गाय और गोवंश के संरक्षण के समुचित प्रबंध होंगे।
विज्ञापन

नगर निगम द्वारा नए वित्तीय वर्ष की शुरूआत में वृहद गोशाला निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा था। शासन की हरी झंडी मिलने के बाद इसके डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) बनाकर शासन को भेज दी है। वृहद गोशाला निर्माण के लिए सोफीपुर क्षेत्र में करीब 10 हैक्टेयर, 25 एकड़ भूमि चिन्हित की गई है। मंजूरी मिलने के बाद निगम प्रशासन द्वारा गोशाला निर्माण के लिए लगभग 24.85 करोड़ की लागत वाली डीपीआर शासन को भेजी गई है। निगम सूत्रों की माने तो गोशाला में गाय और गोवंश के संरक्षण के समुचित प्रबंध होंगे। जिसमें टीन शैड, पेयजल व्यवस्था, सर्दी से बचाव के अलावा चिकित्सीय सुविधाएं भी सुनिश्चित की जाएंगी।
विज्ञापन


60 प्रतिशत भू-भाग पर बनेगा चारागाह
गोशाला निर्माण के लिए चिन्हित भूमि के 60 प्रतिशत भू-भाग पर लंबा-चौड़ा चारागाह तैयार किया जाएगा। ताकि गोशाला में संरक्षित गाय को हरी घास चरने व स्वच्छंद तरीके से विचरण करना आसान हो।
विज्ञापन
विज्ञापन



पशु चिकित्सक व केयर टेकर होंगे नियुक्त
गोशाला पर पशु चिकित्सकों के खाने-पीने के समुचित इंतजामों के अलावा स्वास्थ्य संंबंधी देखभाल के लिए पशु चिकित्सक एवं पशु चिकित्सा में ट्रेड केयर टेकर आदि स्टाफ रखा जाएगा।

- सोफीपुर में वृहद गोशाला निर्माण के लिए डीपीआर शासन को भेजी है। आवश्यक धनराशि अवमुक्त होने के बाद गोशाला निर्माण का काम शुरू कराया जाएगा।
आशीष शुक्ला, एक्सईएन निर्माण, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed