फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   A drunk youth raped an old lady

Firozabad News: शराब के नशे में युवक ने वृद्धा से किया दुष्कर्म

Sun, 18 Aug 2024 12:51 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 18 Aug 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
A drunk youth raped an old lady
फिरोजाबाद। थाना पचोखरा क्षेत्र में एक युवक ने शराब के नशे में वृद्धा के साथ दरिंदगी की हदें पार कर दीं। नशे की हालत उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद भी उसकी दरिंदगी शांत नहीं हुई तो बेरहमी से पीटकर उसे घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे सरकारी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया है। थाना पचोखरा क्षेत्र में आगरा थाना एत्मादपुर क्षेत्र की एक 65 वर्षीय वृद्धा अपने मायके नारखी थाना क्षेत्र में आई थी। पुलिस को सूचना मिली कि वह पचोखरा क्षेत्र में घायल पड़ी हुई हैं। पुलिस ने महिला को सरकारी ट्रामा सेंटर भेजा। जांच में पता चला कि एक युवक ने शराब के नशे में उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद भी उसकी दरिंदगी खत्म नहीं हुई तो उसने बेरहमी से महिला की पिटाई की। युवक महिला को घायल हालत में मौके पर छोड़कर फरार हो गया। वृद्धा की हालत नाजुक बनी हुई है। सरकारी ट्रामा सेंटर में महिला थाना प्रभारी रंजना गुप्ता के साथ अन्य फोर्स तैनात किया गया है। अधिकारियों ने भी यहां का जायजा लिया।
विज्ञापन




थाना पचोखरा क्षेत्र एक युवक ने एक वृद्धा के साथ दुष्कर्म किया। उसे घायल अवस्था में सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तो पुलिस टीम बनाई गई हैं।
विज्ञापन

–सर्वेश कुमार मिश्र, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed