{"_id":"5-85622","slug":"Firozabad-85622-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीली बत्ती सवार बदमाशों ने ट्रक व चालक को लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीली बत्ती सवार बदमाशों ने ट्रक व चालक को लूटा
Firozabad
Updated Thu, 28 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टूंडला। आगरा से ट्रक में बॉडी लगवाकर लौट रहे ट्रक मालिक व चालक को नीली बत्ती लगी बोलेरो सवार बदमाशों ने गाड़ी के कागजात चेक करने के नाम पर रोक लिया। तमंचा दिखाते हुए उन्हें बंधक बना लिया, और ट्रक पर कब्जा जमा लिया। मालिक व चालक से नकदी व मोबाइल लूट लिए। इसके बाद बदमाशों ने उनको एटा रोड पर फेंक दिया।
फीरोजाबाद के थाना लाइनपार अंतर्गत छारबाग, एके टाकीज के पास निवासी राम खिलाड़ी पुत्र राम निवास ट्रक नंबर यूपी 83 टी 6248 का मालिक है। वह मंगलवार रात 10 बजे करीब ट्रक चालक मान सिंह पुत्र सुम्मेर सिंह निवासी कुमोरी थाना पिनाहट, आगरा के साथ ट्रांसपोर्ट नगर आगरा से ट्रक में बॉडी डलवाकर फीरोजाबाद लौट रहा था। ट्रक आगरा के एत्मादपुर पुल से टूंडला सीमा में पहुंचा तभी पीछे से आई नीली बत्ती लगी बोलेरो सवार बदमाशों ने उन्हें गाड़ी के कागजात दिखाने की बात कहते हुए रोक लिया। ट्रक के रुकते ही बोलेरो में सवार चार लोग दोनों को पीटने लगे। तमंचे के बल पर बदमाशों ने उनसे मोबाइल व 10 हजार रुपये की नकदी भी लूट ली। इसके बाद बोलेरो में बंधक बनाकर बैठा लिया। बदमाश ने उनके मुंह पर कपड़ा बांधकर एटा रोड की ओर ले गए। चालक मानसिंह को नगला सिकंदर , राम खिलाड़ी को रिजवाली चौराहे के निकट चलती बोलेरो से फेंक दिया। उनका एक साथी ट्रक को ले गया। घायल अवस्था में किसी तरह राम खिलाड़ी ने पुलिस को सूचना दी। घटना की रिपोर्ट ट्रक स्वामी राम खिलाड़ी के भाई रमेश चंद्र ने नीली बत्ती लगी बोलेरो सवार चार बदमाशों के खिलाफ दर्ज कराई है।
घटना में घायल ट्रक स्वामी व चालक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया है। बोलेरो सवार बदमाशों की तलाश की जा रही है। जल्द ही बदमाश पुलिस गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
केहर सिंह राना
पुलिस क्षेत्राधिकारी, टूंडला