Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   ट्रक ने मंगलामुखी और बालक को रौंदा, तोड़फोड़

ट्रक ने मंगलामुखी और बालक को रौंदा, तोड़फोड़

Tue, 26 Aug 2014 05:30 AM IST
Firozabad
Firozabad Updated Tue, 26 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
फीरोजाबाद। रामगढ़ थाना क्षेत्र में आकाशवाणी रोड के समीप ट्रक ने मंगलामुखी और उसके पड़ोसी के बेटे को रौंद दिया। दोनों की मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साए मंगलामुखियों ने बंबा बाईपास मार्ग को जाम कर दिया। ट्रक में तोड़फोड़ कर दी। करीब दो घंटे तक लगे जाम की वजह से वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम खुलवाने गई पुलिस से नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

कालेबाबू की तकिया निवासी मंगलामुखी कोयल (30) पुत्री नन्ने बाबू अपने पड़ोसी हिजार और उसके दो वर्षीय बेटे मजर को दवा दिला कर घर लौट रही थी। आकाशवाणी रोड के सामने तीनों लोग हाईवे पार कर रहे थे तभी शिकोहाबाद की ओर जा रहे ट्रक ने कोयल और मजर को रौंद दिया। कोयल की मौके पर ही मौत हो गई जबकि मजर को जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद चालक ट्रक को छोड़कर भाग गया। घटना के बाद सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। मंगलामुखी भी मौके पर आ गए। उन्होंने बंबा बाईपास पर जाम लगा दिया। पुलिस ने शव को उठाने का प्रयास किया तो भीड़ ने विरोध शुरू कर दिया। नगर मजिस्ट्रेट के साथ सीओ सिटी राजेश चौधरी पहुंच गए। पुलिस ने फिर से शव को उठाने का प्रयास किया तो मंगलामुखियों की उनसे नोकझोंक हुई। ट्रक में तोड़फोड़ भी की गई। शिकोहाबाद से आई मंगलामुखी काजल ने नगर मजिस्ट्रेट से वार्ता करने के बाद जाम खुलवाया। कोयल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन


कार्रवाई करने से डर रही थी पुलिस
घटनास्थल पर भीड़ जमा थी। भीड़ को देख पुलिस कोई भी कार्रवाई नहीं कर पा रही थी। पुलिस को डर था कि जबरन शव उठाने का प्रयास किया तो भीड़ पथराव न कर दे। हालांकि कई बार पुलिस ने लोगों को खदेड़ा भी लेकिन मंगलामुखियों के रुख को देख पुलिस बैकफुट पर आ गई। बवाल के डर से पीएसी तक बुला ली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed