{"_id":"5c9e6088bdec2214757c545b","slug":"81553883272-firozabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओटीएस : विद्युत विभाग ने एक दिन में वसूले 1.18 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओटीएस : विद्युत विभाग ने एक दिन में वसूले 1.18 करोड़
विज्ञापन
electricity wire
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। सरचार्ज समाधान योजना पर विद्युत विभाग ने पूरा जोर लगा दिया है। शहरी क्षेत्र में विद्युत विभाग ने एक दिन में 182 बकाएदारों के कनेक्शन काट दिए, जिससे बकाएदारों में दिनभर खलबली मची रही।
सरचार्ज समाधान योजना में बकाया बिल जमा करने को 31 मार्च अंतिम तिथि है। विभाग द्वारा पंजीकरण कराने के बाद बकाया बिल जमा न करने वाले बकाएदारों के सभी एसडीओ, जेई, लाइनमैन से लेकर एसएसओ तक सूचियां थमा दी गई हैं। बिजलीघरों से बकाएदारों को फोन किए जा रहे हैं।
वहीं विद्युत टीमें सुबह से शाम तक कनेक्शन काटने क्षेत्र में दौड़ रही हैं। प्रथम डिवीजन के अंतर्गत 120 बकाएदारों के कनेक्शन काटे गए तथा 70 लाख राजस्व वसूला गया। द्वितीय डिवीजन में 62 बकाएदारों के कनेक्शन काटकर 48 लाख का राजस्व वसूला गया।
विज्ञापन
अधिशासी अभियंता आरपी वर्मा ने सरचार्ज समाधान में पंजीकृत समस्त उपभोक्ताओं से अपील की है कि वह शनिवार को हर हाल में बकाया बिल जमा कर दें। रविवार को अंतिम दिन होने के कारण समस्या होने पर योजना का लाभ नहीं ले सकेंगे।