फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   80 thousand students in up board exam

यूपी बोर्ड: हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के परीक्षा केंद्रों की सूची जारी, 115 केंद्रों पर होगी परीक्षा

Tue, 11 Jan 2022 12:21 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
80 thousand students in up board exam
फिरोजाबाद। यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा की तैयारी तेजी से चल रही हैं। 115 परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी गई है। इस बार 80672 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इस वर्ष छात्र संख्या कम होने के बाद भी परीक्षा केंद्रों की संख्या में इजाफा हो गया है। वहीं, पिछले साल की सूची से 25 परीक्षा केंद्रों को बाहर कर दिया है। जबकि 27 नये कॉलेजों को परीक्षा केंद्रों की सूची में शामिल किया है। परीक्षा केंद्रों की सूची पर 13 जनवरी तक आपत्ति मांगी गई है।
विज्ञापन

वर्ष 2021 में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 82,669 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसके लिए 113 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। हालांकि कोरोना के कारण परीक्षाएं आयोजित नहीं हो सकीं थी। इस साल हाईस्कूल में 42254 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। जबकि इंटरमीडिएट में 38418 परीक्षार्थी शामिल होंगे। पिछले साल की अपेक्षा करीब दो हजार परीक्षार्थी घट गए हैं। मगर, कोविड नियमों का पालन कराने के लिए परीक्षा केंद्रों की संख्या में इजाफा किया गया है। परीक्षा केंद्रों की सूची में कई नेताओं के कॉलेजों को बाहर कर दिया है। जबकि कई सत्ताधारी नेताओं के कॉलेज इस बार परीक्षा केंद्रों की सूची में शामिल हो गए हैं।
विज्ञापन

क्या कहते हैं अधिकारी
यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों की सूची जारी हो गई है। यदि कोई प्रत्यावेदन और शिकायत देना चाहता है तो वह ईमेल और डाक के माध्यम से डीआइओएस कार्यालय पर कर सकते है। 13 जनवरी के बाद आई शिकायतों पर गौर नहीं किया जाएगा। कोविड नियमों का पालन कराने के लिए इस बार परीक्षा केंद्रों की संख्या अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बालमुकुंद प्रसाद, डीआईओएस
फिरोजाबाद तहसील में सबसे ज्यादा परीक्षा केंद्र
फिरोजाबाद तहसील में 34 परीक्षा केंद्र बने हैं। जो जिले में सर्वाधिक हैं। टूंडला तहसील में 15, सिरसागंज तहसी में 16, शिकोहाबाद तहसील में 27 और जसराना तहसील में 23 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed