फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   अंधकार में डूबा रहा आधा शहर, रात में लोगों की उड़ी नींद

अंधकार में डूबा रहा आधा शहर, रात में लोगों की उड़ी नींद

Fri, 17 May 2019 12:41 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2019 12:41 PM IST
विज्ञापन
अंधकार में डूबा रहा आधा शहर, रात में लोगों की उड़ी नींद
एसएन फीडर बुधवार रात पांच घंटे तक बंद रहा। गर्मी के कारण लोगों की नींद उड़ गई। अंडरग्राउंड केबिल सहित दो जगह फॉल्ट हुआ। रात तीन बजे तक कर्मचारी विद्युत लाइन को ठीक करने में लगे रहे। इससे सुहागनगर, यूपीएसआईडीसी एवं ककरऊ फीडर से जुड़े मोहल्लों में भी विद्युत सेवाएं प्रभावित रहीं। रात में घंटों के हिसाब से विद्युत सप्लाई बंद होने से लोग बेचैन दिखे।
विज्ञापन


बुधवार रात करीब दस बजे बिजलीघर आसफाबाद मोढ़ा के निकट केबल में फाल्ट से विद्युत सप्लाई बंद हो गई। एक दर्जन से ज्यादा मोहल्ले अंधकार में डूब गए। विद्युत व्यवस्था को सुचारु करने के लिए सुहागनगर, एसएन एवं यूपीएसआईडीसी फीडर को बंद कराया गया। फाल्ट को ठीक करने में दो घंटे का समय लग गया। फिर भी विद्युत सप्लाई चालू नहीं हो सकी। टीम को दूसरा फॉल्ट ढूंढने में घंटों लग गए। इसके लिए एसएन फीडर को रात में ककरऊ कोठी से कुछ देर के लिए जोड़ दिया गया। दोनों फीडर का एक साथ अधिक लोड होने की वजह से एक-एक घंटा करके दोनों फीडऱ पर विद्युत सप्लाई दी गई।
विज्ञापन


वर्मा पेट्रोलपंप के पास रात करीब डेढ़ बजे अंडरग्राउंड केबल में खराबी मिली। विद्युत कर्मचारी इसे ठीक करने में जुटे रहे। रात तीन बजे एसएन फीडर चालू हो सका। अन्य फीडर को भी चालू कराकर विद्युत सप्लाई सुचारु की गई। एसडीओ सचिन गुप्ता ने बताया कि मौढ़ा गांव के पास केबल टूटने से विद्युत सप्लाई बंद रही। रात्रि तीन बजे से फीडऱ को चालू कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जवाब दे गए इनवर्टर
फिरोजाबाद। विद्युत सप्लाई बंद होने के कारण लोगों को नींद नहीं आई। एसी को चलाने के लिए पॉश कालोनियों में जनरेटर का सहारा लिया। रात को इनवर्टर भी जवाब दे गए।

मेंटीनेंस कार्य और फॉल्ट ने किया परेशान
फिरोजाबाद। गुरुवार को मेंटीनेंस कार्य एवं फाल्ट ने परेशान कर रखा। आसफाबाद फीडरा पर मेंटीनेंस का काम किया गया। इससे करीब आधा घंटे तक शट डाउन रहा। वहीं पुरुषोत्तम विहार फीडर को भी बंद रखा। घंटाघर फीडर पर भी तार बदलने एवं नए मीटर को लगाने का कार्य चलता रहा।


आज भी कई फीडर रहेंगे बंद
फिरोजाबाद। विद्युत उपकेंद्र यूपीएसआईडीसी एवं पुरुषोत्तम विहार क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में शुक्रवार सुबह सात से सुबह 11 बजे तक विद्युत सप्लाई बंद रहेगी। मेंटीनेंस एवं पेड़ के पत्ते काटने का कार्य चलेगा। यह जानकारी जेई धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed