फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   70 bigha crop wasted due to chemical water released from factory

Firozabad News: फैक्टरी से निकले केमिकल युक्त पानी से 70 बीघा फसल बर्बाद

Sun, 04 Jun 2023 12:14 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 04 Jun 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
70 bigha crop wasted due to chemical water released from factory
मक्खनपुर (फिरोजाबाद)। खेतों में फैक्टरी से निकलने वाला केमिकल युक्त पानी जाने से गांव जिजौली में किसानों की फसलें बर्बाद हो गई हैं। करीब 12 किसानों की मक्का, मूंगफली के साथ-साथ ज्वार की फसलों को नुकसान हुआ है। समय से पहले करीब 70 बीघा फसल सूख जाने से किसान परेशान हैं। प्रभावित किसान डीएम से शिकायत करने जाएंगे।
विज्ञापन



नगर पंचायत मक्खनपुर के गांव जिजौली स्थित खेतों में पास में चल रही मोती की फैक्टरी का केमिकल युक्त पानी जा रहा है। किसानों ने फैक्टरी संचालक से पानी को रोके जाने की मांग की थी। फैक्टरी संचालक ने किसानों की समस्या की ओर कोई ध्यान नहीं दिया। केमिकलयुक्त पानी फसलों में चले जाने के कारण 12 बीघा मूंगफली , 12 बीघा मक्का और 20 बीघा के करीब बाजरा, 20 बीघा ज्वार की फसल सूख गई है। किसान रामसनेही लाल, नाहर सिंह, सत्यप्रकाश, बृजेश कुमार, नेत्रपाल सिंह, वीरसिंह, हरबिलास, उमेश चंद्र, छोटेलाल,भानुप्रताप, संतोष कुमार, होरीलाल, विनोद कुमार, ईश्वर दयाल, नाथूराम, महेंद्र सिंह की फसलें प्रभावित हुई हैं। किसानों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि उन्हें बर्बाद हुई फसल का मुआवजा दिलाया जाए। फैक्टरी संचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन






- फैक्टरी के केमिकल युक्त पानी से किसानों की फसलें बर्बाद हुई हैं। पीड़ित किसानों की ओर से कोई शिकायत मिलती है तो उसकी जांच कराके दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - हरिनाथ सिंह, उप निदेशक कृषि
विज्ञापन
विज्ञापन





एक किसान हमें काफी दिनों से बेवजह परेेशान करने पर तुला है। वही बार-बार मनगढंत शिकायत करते हैं। हमारी फैक्टरी में किसी प्रकार का कोई केमिकल इस्तेमाल नहीं होता है।


दिनेश गुप्ता, संचालक मॉडर्न ग्लास वर्क्स




मॉडर्न ग्लास फैक्टरी से निकलने वाले केमिकल से आसपास के खेत बर्बाद हो रहे हैं। हमारी करीब पांच बीघा मक्का की फसल बर्बाद हो गई है।

रामसनेही बघेल, किसान निवासी जिजौली




फैक्टरी के मालिक को कई बार सूचना किया गया। लेकिन उन्होंने फैक्टरी के अंदर से उड़ कर आने वाले केमिकल की रोकथाम को कोई प्रयास नहीं किया। हम प्रशासन से बर्बाद हुए फसल का मुआवजा दिलाने की मांग करेंगे। मुन्नालाल, किसान निवासी जिजौली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed