फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   627 students the scholarship exam Atul Maheshwari

627 विद्यार्थियों ने दी अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा

Sun, 22 Nov 2015 11:56 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Sun, 22 Nov 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
627 students the scholarship exam Atul Maheshwari
फीरोजाबाद। अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा आयोजित श्री अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति पात्रता परीक्षा-2015 रविवार को ब्रजराज सिंह इंटर कॉलेज में हुई। सुबह आठ बजे से ही परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थियों की भीड़ उमड़ी। करीब 627 छात्र-छात्राएं परीक्षा में सम्मलित हुए। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे।
विज्ञापन

 प्रवेश पत्र देखने के बाद ही परीक्षार्थी को गेट के अंदर सुबह 9:45 बजे एंट्री दी गई। 10 बजे घंटा बजते ही परीक्षार्थियों को प्रश्न पत्र वितरण कर दिए गए। प्रश्नपत्र हल करने के लिए परीक्षार्थियों को डेढ़ घंटे का समय दिया गया। प्रश्न पत्र देखने के बाद अधिकांश छात्रों के चेहरे पर मुस्कान थी। वहीं, कुछ परीक्षार्थी अंतिम समय तक प्रश्नों के साथ माथापच्ची करते दिखे। कक्षा नौ और दसवीं के 233 छात्र छात्राएं परीक्षा देने के लिए आए। वहीं कक्षा 11 और 12वीं के परीक्षार्थियों की संख्या 394 रहीं। ब्रजराज सिंह शिक्षण संस्थान की डायरेक्टर अनुपम शर्मा और अध्यक्ष विश्वदीप सिंह, प्रधानाचार्य मदनमोहन गोस्वामी का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन


प्रशासन ने किए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
पुलिस प्रशासन द्वारा छात्रवृत्ति परीक्षा संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए। भारी मात्रा में पुलिस पिकेट लगाया गया। परीक्षा केंद्र पर महिला पुलिकर्मियों की ड्यूटी भी लगाई गई। थाना उत्तर एसएचओ शशिकांत शर्मा ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल स्टाफ का रहा सहयोग
परीक्षा में शिक्षक संजय सिंह, अशोक सिंह, गौरव चतुर्वेदी, श्याम चतुर्वेदी, मुकेश कश्यप, संजय शर्मा, मधुसुदन मिश्र, अर्पित बंसल, विपिन श्रीवास्तव, अवधेश दुबे, शैलेंद मिश्रा, तरुण सहित अन्य स्टाफ का सहयोग रहा।
-----------------------------------

छात्र छात्राओं के चेहरे पर मुस्कान दिखी
छात्रा चांदनी ने कहा कि प्रश्नपत्र बहुत ही सरल था। इंग्लिश और गणित के प्रश्न भी कोई टफ नहीं थी। जनरल नॉलेज के प्रश्न कॉफी अच्छे लगे।

छात्रा खुशनुमा ने कहा कि पेपर में सभी प्रश्न सरल थे। बस थोड़ी अंग्रेजी में परेशानी आई। लेकिन सारे प्रश्नों को हल कर दिए।

छात्रा अंजली भारद्वाज ने कहा कि पेपर को लेकर टेंशन बहुत थी। मगर जैसे ही पेपर देखने को मिला, मन में खुशी छा गई। उम्मीद है कि परीक्षा में पास होंगी और भविष्य को निखारने में छात्रवृत्ति से मदद लूंगी।


परीक्षा देने आईं दिव्या ने कहा कि गणित में थोड़ी परेशानी हुई। लेकिन बाकी प्रश्न आसान लगे। पेपर में गणित, अंग्रेजी, सामाजिक विषय से संबंधित प्रश्न भी पूछे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed