फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   यह खबर पेज दो की लीड भी बन सकती है --फोटो--राष्ट्रपति ने सूबेदार विजय कुमार को प्रदान किया शौर्यचक्र

यह खबर पेज दो की लीड भी बन सकती है --फोटो--राष्ट्रपति ने सूबेदार विजय कुमार को प्रदान किया शौर्यचक्र

Fri, 15 Mar 2019 12:03 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
यह खबर पेज दो की लीड भी बन सकती है  --फोटो--राष्ट्रपति ने सूबेदार विजय कुमार को प्रदान किया शौर्यचक्र
--फोटो--सूबेदार विजय कुमार को शौर्यचक्र
विज्ञापन

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने किया सम्मानित, परिवार के साथ पहुंचे दिल्ली
लोक सभाध्यक्ष, प्रधानमंत्री, रक्षामंत्री, तीनों सेनाओं के अध्यक्ष, कई मंत्री एवं विपक्ष के नेता रहे मौजूद
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजाबाद। फिरोजाबाद के नगला गुलाल के निवासी नायब सूबेदार विजय कुमार यादव को राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शौर्य चक्र से सम्मानित किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण और तीनों सेनाओं के अध्यक्ष मौजूद रहे। सुहागनगरी के लाल के शौर्य की हर किसी ने सराहना की। उन्होंने 18 फरवरी 2018 को पुंछ सेक्टर में पोस्ट संख्या 14 पर तैनाती के दौरान दो आतंकी मार गिराए थे।
राष्ट्रपति भवन में गुरुवार को आयोजित समारोह में शामिल होने के लिए नगला गुलाल निवासी विजय कुमार यादव अपनी पत्नी सुनीता यादव और बेटा धीरेंद्र प्रताप के साथ पहुंचे। उन्हें राष्ट्रपति ने सम्मानित किया। इस दौरान समारोह में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण, थल सेनाध्यक्ष विपिन रावत, वायु सेनाध्यक्ष बीएस धनौआ, नौसेना अध्यक्ष सुनील लांबा, केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री हरसिमरत कौर, विपक्ष के नेता गुलाम नवी आजाद सहित सेना के अफसर मौजूद थे। विजय कुमार ने कहा कि आज मिले सम्मान से मैं और मेरा परिवार काफी खुश है।
विज्ञापन


विजय कुमार ने मार दिए थे दो आतंकी
विजय कुमार यादव वर्तमान में सेना की 15 वीं बटालियन मराठा रेजीमेंट में नायब सूबेदार के पद पर तैनात हैं। उन्होंने 18 फरवरी 2018 को पुंछ सेक्टर में पोस्ट संख्या14 पर तैनाती के दौरान आतंकियों से लोहा लेते हुए दो आतंकी मार गिराए थे। विजय कुमार और उनकी टुकड़ी में शामिल सेना के जवानों ने भारी मात्रा में गोला, बारूद, राशन और पाकिस्तान का फ्लैग बरामद किया था। रक्षा सचिव ने विजय कुमार की वीरता पर शौर्य चक्र प्रदान करने की संस्तुति की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed