{"_id":"64f76e82eddb55d3470f5e26","slug":"6-new-dengue-patients-found-in-elisa-test-firozabad-news-c-169-1-sagr1024-4108-2023-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: एलाइजा जांच में डेंगू के 6 नए मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: एलाइजा जांच में डेंगू के 6 नए मरीज मिले
Tue, 05 Sep 2023 11:38 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Tue, 05 Sep 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। डेंगू के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है। जिले में बारिश के बाद स्थिति और गंभीर हो रही है। मंगलवार को छह और मरीजों की डेंगू रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हालांकि दो मरीज मैनपुरी जिले से फिरोजाबाद में इलाज कराने आए हैं। मरीजों की रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू प्रभावित इलाकों में कैंप लगाए। वहीं, घर-घर डेंगू के लार्वा की जांच की। तीन घरों में लार्वा मिला तो एंटी लार्वा दवा का छिड़काव भी कराया। प्राइवेट अस्पतालों में भी डेंगू का इलाज कराने को मरीज जा रहे हैं।अरांव ब्लाॅक के गांव बहरोल में डेंगू आठ वर्षीय कान्हा की रिपोर्ट में डेंगू पॉजिटिव आई है। नगला श्रोती में 70 वर्षीय रामसिंह, चतनपुर शिकेाहाबाद में 45 वर्षीय विनीता, खैरगढ़ में 10 माह के दिव्यांश को भी डेंगू ने अपनी चपेट में ले लिया है। इधर, मैनपुरी के गांव मुगलपुर में भी डेंगू लगातार पैर पसार रहा है। इस गांव में 10 से ज्यादा मरीज जिले में इलाज कराने आ चुके हैं। यहां के 15 वर्षीय सुशांत और गांव फूल सहाय का नगला निवासी निशा की रिपोर्ट में डेंगू पॉजिटिव आई है। इन मरीजों का इलाज मेडिकल कॉलेज में भर्ती करके किया जा रहा है।
रिपोर्ट आने के बाद टीम ने डेंगू प्रभावित इलाकों में घर-घर जाकर लार्वा देखा। तीन घरों में लार्वा मिला तो उसे दवा का छिड़काव कर नष्ट कराया। गंदगी प्रभावित इलाकों में संबंधित विभाग से संपर्क साधकर सफाई कराने के निर्देश दिए। बुखार से प्रभावित आसफाबाद क्षेत्र के गांव बरकतपुर में टीम पहुंची। यहां बुखार के मरीज थे, उन्हें दवा दी गई। कूलर, पानी के बर्तन में लार्वा की टीम ने जांच की। इसके अलावा 10 से ज्यादा गांव में टीमों ने कैंप लगाकर बुखार के मरीजों को दवा दी। जहां गंभीर स्थिति में बुखार के मरीज मिले, वहां से मरीजों को रेफर कर अस्पताल में पहुंचाया गया। सीएमओ डाॅ. रामबदन राम ने बताया कि डेंगू के छह मामले सामने आए हैं। इसमें दो मामले मैनपुरी से आए हैं।