फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   58.67 percent voting took place peacefully...

Firozabad News: शांतिपूर्ण ढंग से 58.67 प्रतिशत हुआ मतदान

Wed, 08 May 2024 02:29 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 08 May 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
58.67 percent voting took place peacefully...
फिरोजाबाद। जिले में मंगलवार को लोकसभा चुनाव का मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। जिले में 58.67 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के शुरुआत में कई ईवीएम के खराब होने की सूचनाएं मिलीं। इन मशीनों को सेक्टर मजिस्ट्रेट को भेजकर तत्काल बदलवाया, जिससे मतदान की प्रक्रिया प्रभावित नहीं होने पाए। जिले के करीब आधा दर्जन गांवों में समस्याओं को लेकर चुनाव बहिष्कार किया। जिले के अधिकारी, जनप्रतिनिधि ने ग्रामीणों को समझाकर मतदान शुरू करा दिया। जिले के 1285 मतदान केंद्रों एवं 2053 बूथों पर मतदान सुबह सात बजे से प्रारंभ हो गया। मतदान शुरू होेने के साथ सुबह बूथों पर कतार लगी दिखाई दी। सूरज की किरणे जैसे-जैसे चढ़ती गईं मतदाताओं का मतदान केंद्र की ओर जाने का रुख कम होता चला गया। हालांकि यह नजारा मुस्लिम बाहुल्य बूथों पर नहीं दिखा। जिले में सुबह नौ बजे तक मतदान 13.50 प्रतिशत हो गया था। मतदान शुरू होने के साथ फर्जी मतदान की शिकायतें आना शुरू हो गई। डीएम रमेश रंजन एवं एसएसपी सौरभ दीक्षित ने जसराना, सिरसागंज व शिकोहाबाद के बूथों पर दस्तक दी। इस दौरान फर्जी वोट करने वालों को पकड़ने की हिदायत दी।
विज्ञापन

फिरोजाबाद शहर में सुपर जोनल मजिस्ट्रेट नगर आयुक्त घनश्याम मीणा,एसपी सिटी सर्वेशचंद्र मिश्रा के साथ नगर मजिस्ट्रेट राजेंद्र कुमार सहित टीम ने कई बूथों से फर्जी वोटर को हिरासत में ले लिया। थाना दक्षिण क्षेत्र के मोहल्ला गढ़ैया में बूथ के पास भीड़ जमा होने की सूचना मिलने पर पुलिस ने लाठियां फटकार कर भगाया। कई युवकों को हिरासत में ले लिया। बाइक पर फर्राटा भरने वालों को पुलिस ने थाने भिजवाया। मतदान के दौरान टूंडला के वीरी सिंह एवं फरिहा में ईवीएम के खराब होने की शिकायत मिली थीं, उन्हें तत्काल बदलवा दिया।
विज्ञापन

इधर कई स्थानों पर मॉकपोल के दौरान ईवीएम ने काम नहीं किया तो तत्काल सेक्टर मजिस्ट्रेट के पास रखी ईवीएम को भिजवाई, जिससे मतदान प्रभावित नहीं होने पाए। मतदान के दौरान एडीजी आगरा जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ ने शिकोहाबाद के कई बूथों पर दस्तक दी। वहीं आईजी आगरा जोन दीपक कुमार ने जिले में भ्रमण किया। नारखी के रैमजा के पूर्व प्रधान सुनील, बछगांव के प्रधान गगन को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। थाना प्रभारी ने कहा कि वोट डालने के बाद अनावश्यक घूम रहे थे। इस कारण हिरासत में लिया था। शाम को छोड़ दिया। जसराना के नगला घनी में सपा के बस्ते पर बैठे बीएलओ को पुलिस ने हिरासत में लिया वहीं फरिहा में मतदान के बाद फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर डालने वाले युवक को हिरासत में ले लिया। जिले के विभिन्न थानों में 138 फर्जी वोटरों को हिरासत में लेलिया। मतदान समाप्त होने के बाद इन्हे छोड़ दिया गया। इधर मतदान संपन्न होने के बाद ईवीएम को शिकोहाबाद मंडी प्रांगण में जमा करने का क्रम देर रात्रि तक चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed