{"_id":"5cdda5c3bdec2206ff5a633b","slug":"51558029763-firozabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"61.50 किलोग्राम पॉलीथीन जब्त,35 हजार अर्थदंड वसूला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
61.50 किलोग्राम पॉलीथीन जब्त,35 हजार अर्थदंड वसूला
विज्ञापन
polythin
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फिरोजाबाद। नगर निगम की ओर से प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ गुरुवार को छापेमारी अभियान हिमायूंपुर क्षेत्र में चलाया गया। इस दौरान 61.50 किग्रा प्लास्टिक को जब्त करने के साथ 35 हजार का जुर्माना भी वसूला।
नगर आयुक्त के निर्देश पर जोनल सेनेटरी ऑफीसर दलवीर सिंह व मुख्य स्वच्छता निरीक्षक संदीप भार्गव ने टीम के साथ थाना दक्षिण के हिमायूंपुर क्षेत्र में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान हिमायूंपुर पुलिया के पास ठेका के सामने नागेंद्र के पास से 4.50 किलोग्राम प्रतिबंधित पॉलीथिन को जब्त किया।
वहीं हिमायूंपुर बगीची के पास चंदन गुप्ता के यहां से प्रतिबंधित पॉलीथिन, कैरी बैग व थर्माकोल की तो करीब 57 किग्रा. सामग्री जब्त् की। मौके पर नागेंद्र से दस हजार, चंदन गुप्ता से 25 हजार का शमन शुल्क वसूला गया। नगर आयुक्त विजय कुमार ने कहा कि छापेमारी करने वाली टीम में अरविंद भारती, टैक्स विभाग से जीतेश कुमार, प्रवर्तनदल से संजय त्यागी, अशोक कुमार, निर्मल कुमार साथ थे।