{"_id":"5c8bdd19bdec22143a67e20b","slug":"51552669977-firozabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सप्रेसवे पर टकराए तीन वाहन, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सप्रेसवे पर टकराए तीन वाहन, पांच घायल
विज्ञापन
accident
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शिकोहाबाद। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सांड़ से कार टकराने के बाद तीन वाहन भिड़ गए। इसमें पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसमें दो की हालत गंभीर है। घायलों में डायल 100 पर तैनात एक कांस्टेबिल भी है।
आनंद विहार नई दिल्ली निवासी सतनाम सिंह कानपुर से दिल्ली लौट रहे थे। कार सवार सतनाम सिंह (50) के साथ उनकी पत्नी परविंदर कौर भी थी। जैसे ही उनकी कार थाना नगला खंगर के समीप पहुंची वैसे ही उनकी कार सांड़ से टकरा गई। जिससे कार सवार परविंदर कौर घायल हो गईं। डायल 100 पर तैनात उपेंद्र, वीरपाल, गोपाल सिंह और इंद्रजीत मौके पर पहुंचे। महिला को संभालते इससे पूर्व पीछे से आ रही एक आल्टो ने डायल 100 में टक्कर मार दी।
इससे कॉस्टेबिल उपेंद्र सिंह व ऑल्टो सवार अनिल कुमार, नंदलाल और नथनी निवासी बेरूआ थाना गाय घाट मुजफ्फपुर बिहार घायल हो गए। मौके पर पहुंची थाना पुलिस घायलों को राजकीय चिकित्सालय लाई।