फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   48.28 mm of rain in one day in the district

Firozabad News: जिले में एक दिन में हुई 48.28 मिमी बारिश

Mon, 26 Jun 2023 10:41 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 26 Jun 2023 10:41 PM IST
विज्ञापन
48.28 mm of rain in one day in the district
फिरोजाबाद। रविवार को जिले में डेढ़ घंटे में ही 48.28 मिलीमीटर बारिश हो गई। बारिश होने के कारण शहरों में पानी भरा ही ग्रामीण अंचल में खेत भरे दिखाई दिए। सर्वाधिक बारिश शिकोहाबाद तहसील क्षेत्र में 133.30 मिलीमीटर हुई है। वहीं जिले की पांचों तहसीलों में औसतन 48.28 मिलीमीटर बारिश हुई है।
विज्ञापन

रविवार की डेढ़ घंटे में जिले में 48.28 मिलीमीटर बारिश हो गई। हालांकि सर्वाधिक बारिश दो घंटे तक शिकोहाबाद तहसील क्षेत्र में हुई। प्रशासन की ओर से उपलब्ध आंकड़ों पर ध्यान दें तो 133.30 मिलीमीटर बारिश होने के कारण खेत पानी से भरे दिखाई दिए। शहर में नाले ओवरफ्लो हो गए। कई स्थानों पर गाड़ियां तक फंस गई। दूसरे स्थान पर जसराना क्षेत्र रहा यहां पर 85.40 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। टूंडला क्षेत्र में रविवार को तो बारिश ही नहीं हुई। हालांकि रविवार की बारिश के बाद सोमवार को निकली धूप के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। रविवार को पूरे दिन कभी धूप तो कभी छांव का क्रम चलता रहा। धूप के निकलते ही लोग पसीना से तर बतर दिखाई दिए। इस बारिश होने के बाद किसान खरीफ की फसलों को बुबाई करने में जुट जाएगा। वहीं जिन किसानों के खेतोंमें ज्यादा पानी भर गया था वह निकालने की जुगत करते दिखाई दिए।
विज्ञापन

बारिश कहां कितनी हुई...
कलक्ट्रेट- 32.6 मिलीमीटर
फिरोजाबाद-37.02 मिलीमीटर
शिकोहाबाद-133.30 मिलीमीटर
जसराना-85.40 मिलीमीटर
सिरसागंज-02.00 मिलीमीटर
टूंडला -00मिलीमीटर
नोट-जिले में औसतन बारिश-48.28 मिलीमीटर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed