{"_id":"12e2958c1d7f63adfae4916404e2d8bd","slug":"452-test-exam-the-next-day-left-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"452 परीक्षार्थियों ने छोड़ी दूसरे दिन परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
452 परीक्षार्थियों ने छोड़ी दूसरे दिन परीक्षा
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Fri, 19 Feb 2016 06:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड परीक्षाओं के दूसरे दिन प्रथम और द्वितीय पाली की परीक्षाओं में ऐच्छिक विषय होने के चलते कम परीक्षार्थी रहे। प्रशासनिक व्यवस्थाएं चुस्त दुरुस्त रहीं। हालांकि परीक्षा के दूसरे दिन जिले में कोई नकलची नहीं पकड़ा गया। कम परीक्षार्थी होने के कारण स्कूलों का सचल दल ने सक्रियता नहीं दिखाई। वहीं शुक्रवार को पहली पाली में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा के दूसरे दिन 452 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
पहली पाली में शुक्रवार सुबह 7.30 बजे से परीक्षा शुरू हुई। पहली पाली में हाईस्कूल की संगीत वादन विषय की परीक्षा थी, जो महज चार केंद्रों पर कराई गई। इसमें कुल 12 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जबकि चार ने परीक्षा छोड़ दी। आठ परीक्षार्थी परीक्षा देने आए। एक परीक्षार्थी के लिए केंद्र व्यवस्थापक, दो कक्ष निरीक्षक एवं पुलिस कर्मियों को ड्यूटी करने आना पड़ा। वहीं, इंटरमीडिएट की गृह विज्ञान की परीक्षा में 4096 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। 3648 छात्राओं ने परीक्षा दी। 448 परीक्षार्थी गृह विज्ञान की परीक्षा में अनुपस्थित रहे।
सेक्टर मजिस्ट्रेट दूसरे दिन रहे निष्क्रिय
अधिकांश परीक्षा केंद्रों पर दूसरे दिन सेक्टर मजिस्ट्रेट निष्क्रिय नजर आए। वहीं, सचल दल ने भी गृह विज्ञान की परीक्षा में रुचि नहीं दिखाई। यही कारण रहा कि दूसरे दिन नकलची नहीं पकड़ा गया।
विज्ञापन
कॉपियां एक जैसी दिखी, बढ़ाई जाएगी सख्ती
फीरोजाबाद। गुरुवार को इंटरमीडिएट की दूसरी पाली में हिंदी प्रथम प्रश्न पत्र की परीक्षा में बीएसए बालमुकुंद प्रसाद ने आदर्श जनता इंटर कॉलेज बजीरपुर जहानपुर में निरीक्षण किया। यहां परीक्षा केंद्र पर संदिग्ध लोग घूमते मिले। यहां तक कि कॉपियों का मिलान भी हो रहा था। बीएसए ने कहा कि रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।
देरी से संकलन केंद्रों पर पहुंची उत्तर पुस्तिकाएं
परीक्षा समाप्ति के चार घंटे में भी संकलन केंद्र पर जमा नहीं हुई कॉपियां
देर रात सीआइओएस के हस्तक्षेप के बाद दुरुस्त हुई व्यवस्थाएं
अमर उजाला ब्यूरो
फीरोजाबाद। बोर्ड परीक्षा के चार घंटे बाद भी संकलन केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाएं जमा होती रहीं। गुरुवार को सुबह की पाली में हाईस्कूल का हिंदी प्रश्न पत्र 10.45 बजे खत्म हो गया। लेकिन 2.43 मिनट तक पूरी कॉपियां संकलन केंद्र डीएवी इंटर कॉलेज में जमा नहीं हो सकीं। एक के बाद एक कॉपियों के आने जाने का क्रम जारी रहा। लोग परीक्षा केंद्र पर इतनी देरी से कॉपियां जमा करने की वजह जानने की कोशिश करते रहे। लेकिन केंद्र व्यवस्थापक धीमी गति का कारण विद्यालय ज्यादा दूरी होना बता रहे थे। यही क्रम देर रात तक चला। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की परीक्षा सायं 5.15 बजे खत्म हो गई थी लेकिन कॉपियां 8.30 बजे के बाद तक जमा होती रहीं। यहां तक की संकलन केंद्र पर रात्रि 10 बजे तक काम चला।
संकलन केंद्र पर निरीक्षण किया जाएगा, जो भी कॉपियां देरी से आएंगी, उनका पिछले सालों में मिलान कराया जाएगा। गड़बड़ी मिलने पर केंद्र व्यवस्थापकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कोई भी संलिप्त पाया गया तो एफआईआर दर्ज की जाएगी।
रविंद्र सिंह
जिला विद्यालय निरीक्षक
पहली पाली में इन कॉलेजों की आई कॉपियां देरी से
परीक्षा केंद्र समय दोपहर
अंतर सिंह लाला राम इंकॉ 2.44
एसडीआर इंटर कॉलेज 2.42
आदर्श श्री नरोत्तम कॉलेज 2.06
शिवआदर्श इंटर कॉलेज 2.04
एसपीजी इंटर कॉलेज 2.01
सेंट बीएस इंटर कॉलेज रजौरा 1.55
दूसरी पाली में इन कॉलेजों की आई कॉपियां देरी से
परीक्षा केंद्र समय रात्रि
भूदेवी इंटर कॉलेज 8.00 के बाद
मुंशीलाल इंटर कॉलेज 8.20
सांवतीदेवी सूरज सिंह इंकॉ 8.30
मां लाल देवी मायादेवी इंकॉ 8.36