{"_id":"5cdda5bdbdec2207186a5b9f","slug":"41558029757-firozabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बस की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की मौत
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। पति के साथ एलआईसी की किश्त जमा कराके घर वापस लौट रही महिला की रोडवेज बस की चपेट में आने से मौत हो गई। चालक बस छोड़कर फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया। शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है।
थाना मक्खनपुर के अरमराजट्ट निवासी मीना देवी (40) गुरुवार को बाइक से एलआईसी में किश्त जमा कराने के लिए पति के साथ फिरोजाबाद आई थी। एलआईसी का काम निपटाने के बाद वह पति राजकुमार के साथ बाइक से घर वापस जा रही थी। बाइक हाईवे स्थित ओवर ब्रिज पर टाट वाले बाबा मंदिर के सामने ही पहुंची थी कि ताज डिपो की बस के चालक ने लापरवाही से चलाते हुए बाइक को चपेट में ले लिया। बाइक सवार महिला मीना देवी पीछे की ओर गिर गई। बस का पिछला पहिया मीना देवी के सिर के ऊपर से निकल गया।
मीना देवी की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर थाना प्रभारी प्रमोद कुमार मलिक एवं एसएसआई अमोल शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। राजकुमार ने बताया कि वह किश्त जमा करके घर लौट रहे थे। बस के चालक की लापरवाही से हादसा हुआ है। एसएचओ थाना रामगढ़ प्रमोद कुमार मलिक ने कहा कि रोडवेज बस की चपेट में आने से महिला की मौत हुई है। बस को कब्जे में ले लिया है।