फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   पाइप लाइन डाली पर खुदी सड़कें बनाना भूला जलनिगम

पाइप लाइन डाली पर खुदी सड़कें बनाना भूला जलनिगम

Fri, 29 Mar 2019 11:44 PM IST
anant jain anant anant
Updated Fri, 29 Mar 2019 11:44 PM IST
विज्ञापन
पाइप लाइन डाली पर खुदी सड़कें बनाना भूला जलनिगम
Road - फोटो : amar ujala
फिरोजाबाद। पेयजल पुनर्गठन योजना के तहत शहर में जगह-जगह पाइप लाइन डाली गई, लेकिन जलनिगम ने मानक के अनुरूप सड़क निर्माण नहीं कराया गया। ऐसी स्थिति में नगर निगम प्रशासन की मुश्किल बढ़ गई है।
विज्ञापन


432 करोड़ की पेयजल पुनर्गठन योजना पर जलनिगम द्वारा कार्य कराया गया है। जलनिगम द्वारा जेड़ाझाल नहर से आने वाले गंगाजल को शहर की जनता तक पहुंचाने के लिए पूरे शहर में पाइप लाइन डाली गई है। डेढ़ दर्जन से अधिक नए सीडब्लूआर, ओवरहैड टैंक बनाए गए हैं।
विज्ञापन


वर्तमान में करीब 70 प्रतिशत आबादी तक गंगाजल पहुंच रहा है। जलनिगम द्वारा जिन क्षेत्रों में पाइप लाइन डाली गई हैं, वहां महीनों बाद भी मानक के अनुरूप सड़कें नहीं बनाईं। कई स्थानों पर सड़कें खुदी पड़ी हैं। जनता परेशान है। नगर निगम में लगातार सड़क निर्माण को शिकायतें दर्ज कराई जा रही हैं। ऐसी परिस्थिति से निपटने को नगर निगम द्वारा जलनिगम से पूरी रिपोर्ट मांगी है कि आखिर शहर में अब तक कितने किमी. पाइप लाइन डाली गई है, इसके सापेक्ष कितने किमी. सड़क निर्माण किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



उखड़ी सड़कों पर जाम, छात्र-छात्राएं परेशान
एसएन सबस्टेशन से फिरोजाबाद क्लब तक पाइप लाइन डालने का कार्य कई दिन पूर्व समाप्त हो चुका है। कार्य होने के बावजूद सर्विस पूरी तरह ऊबड़-खाबड़ हाल में है। ऐसे में कई बार जाम की स्थिति बन जाती है। मथुरा नगर में महीनों से सड़क खुदी पड़ी है, जबकि उस मार्ग पर कई विद्यालय हैं। हजारों छात्र-छात्राओं का आवागमन होता है। होली के त्योहार से पूर्व विद्यालय के शिक्षकों ने नगर निगम में धरना भी दिया, लेकिन अभी सड़क नहीं बन सकी। घंटाघर स्थित बजरिया में करीब 100 मीटर हिस्सा छोड़ दिया गया है, जिससे व्यापारियों को काफी परेशानी हो रही है। ऐसे हालात शहर के कई गली-मोहल्लों में है।


पेयजल पुनर्गठन योजना के तहत पाइप लाइन डालने के संबंध में जलनिगम से रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। नगर निगम व जलनिगम को किन क्षेत्रों में सड़कों का निर्माण करना है।
विजय कुमार, नगर आयुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed