फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   जिस बूथ पर ड्यूटी, उसी बूथ पर कार्मिक कर सकेंगे मतदान

जिस बूथ पर ड्यूटी, उसी बूथ पर कार्मिक कर सकेंगे मतदान

Fri, 15 Mar 2019 10:43 PM IST
anant jain anant anant
Updated Fri, 15 Mar 2019 10:43 PM IST
विज्ञापन
जिस बूथ पर ड्यूटी, उसी बूथ पर कार्मिक कर सकेंगे मतदान
evm machine - फोटो : PTI
फिरोजाबाद। लोकसभा चुनाव में कर्मचारी जिस बूथ पर ड्यूटी करेंगे उसी पर मतदान कर सकेंगे। भारत निर्वाचन आयोग ने पहली बार ऐसी व्यवस्था की है। कर्मचारी को सिर्फ आरओ एवं एआरओ से ईडीसी प्रमाणपत्र लेना होगा। इससे जिले के करीब 15 हजार से अधिक कर्मचारी लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन


भारत निर्वाचन आयोग ने चुनाव ड्यूटी करने वाले कर्मियों को इस बार बड़ी राहत दी है। इस बार आयोग ने यह व्यवस्था की है कि जिस बूथ पर मतदान ड्यूटी के लिए जाएंगे वह कर्मचारी उसी बूथ पर मतदान कर सकेंगे। यह सुविधा उन्हीं कर्मियों को मिलेगी जिनकी जिस जिले में ड्यूटी है उसी जिले की मतदाता सूची में नाम शामिल है।
विज्ञापन


कर्मचारियों को इसके लिए फार्म संख्या 12 ए भरना होगा। इसके साथ चुनाव ड्यूटीपत्र के साथ ही मतदाता पहचानपत्र की फोटो प्रति लगानी होगी। आवेदन करने के बाद फार्म संख्या 12 ख पर संबंधित क्षेत्र (विधानसभा) के आरओ एवं एआरओ की ओर से ईडीसी प्रमाणपत्र जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईडीसी प्रमाणपत्र जारी होने के साथ ही उक्त कर्मचारी को जिस बूथ पर ड्यूटी होगी उसी पर मतदान करने का अधिकार मिल जाएगा। चुनाव ड्यूटी में करीब दस हजार 650 कर्मचारियों की तैनाती होगी। वहीं फीडिंग करीब 15 हजार से अधिक कर्मचारियों की हुई है।

मतदान में ड्यूटी देने वाले कर्मचारियों को ईडीसी (इलेक्शन ड्यूटी सर्टिफिकेट) संबंधित आरओ एवं एआरओ से लेना होगा। इसके बाद जिस बूथ पर ड्यूटी होगी उसी बूथ पर कर्मचारी मतदान कर सकेगा।
-नेहा जैन, सीडीओ फिरोजाबाद।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed