{"_id":"5c8bdc2cbdec22140559a780","slug":"41552669740-firozabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोटो - चुनावी होली में केसरिया गुलाल की बाजार में बढ़ी डिमांड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोटो - चुनावी होली में केसरिया गुलाल की बाजार में बढ़ी डिमांड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो - होली में केसरिया गुलाल की बाजार में बढ़ी मांग
गुलाल बम भी आ गए, जिसे जलाने पर गुलाल बिखरेगा
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजाबाद। सुहागनगरी में चुनावी पारा चढ़ने के साथ होली का भी सुरूर चढ़ने लगा है। इस बार होली पर केसरिया रंग का जादू चलेगा। होली के लिए बाजार में केसरिया और नारंगी गुलाल की सबसे अधिक मांग है।
होली का त्योहार निकट आते ही बाजार में होली के रंग बिखरने लगे हैं। इस साल का होली पर बाजार अलग ही रंग में नजर आ रहा है। हर साल में लाल, गुलाबी गुलाल की सर्वाधिक मांग रहती थी। इस बार चुनाव को देखते हुए बाजार में केसरिया रंग चढ़ा हुआ है। शहर की प्रमुख थोक दुकानों पर केसरिया और नारंगी गुलाल की मांग अधिक है। ब्रांडेड कंपनियों ने आकर्षक गिफ्ट पैक बाजार में उतारे हैं। पांच रंग में हर्बल गुलाल प्रीमियम पैक 120, 250 रुपये, गुलाल वाली पिचकारी 150 रुपये, गुलाल स्प्रे पैक पांच कलर में 200 रुपये, नजराना गुलाल पैक दस कलर में 400 रुपये में बाजार में उतारा गया है। गुलाल बंब पांच कलर में 100 रुपये में उपलब्ध है, जिसे जलाने पर गुलाल निकलेगा।
बोले व्यापारी
दीपक अग्रवाल का कहना है कि होली के त्योहार पर हर बार लाल और गुलाबी गुलाल की मांग रहती थी, लेकिन इस बार ग्राहक केसरिया व नारंगी गुलाल अधिक मांग रहे हैं।
विज्ञापन
आलोक मित्तल का कहना है कि इस बार होली पर ग्राहक केसरिया गुलाल अधिक खरीद रहे हैं। अधिक बिक्री के कारण आठ दिन पूर्व मंगाया स्टॉक खत्म हो गया है।
मनोज अग्रवाल का कहना है कि हर साल होली के त्योहार की अपेक्षा गुलाल की बिक्री अच्छी हो रही है। गुलाल खत्म होने पर दोबारा आर्डर दिया है।
संजय मित्तल का कहना है कि पिछले साल की अपेक्षा रंग और गुलाल के दाम 15 से 20 प्रतिशत बढ़े हैं, इसके बावजूद पिछले साल की अपेक्षा बिक्री अच्छी हो रही है।