फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   4.43 lakh cardholders of the district will get wheat-rice again for free

जिले के 4.43 लाख कार्डधारकों को दोबारा फ्री में मिलेगा गेहूं-चावल

Wed, 16 Jun 2021 11:43 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
4.43 lakh cardholders of the district will get wheat-rice again for free
फिरोजाबाद। जिले के पात्र गृहस्थी कार्डधारकों एवं अंत्योदय कार्डधारकों को जून माह में दूसरी बार भी गेहूं एवं चावल फ्री में मिलेगा। उनको गेहूं चावल का कोई पैसा नहीं देना होगा। दूसरी बार का वितरण 20 जून से प्रारंभ होकर 30 जून तक चलेगा।
विज्ञापन

गरीबों के घर अन्न की किल्लत नहीं होने पाए इस लिहाज से प्रधानमंत्री अन्न योजना के तहत दीपावली तक फ्री में खाद्य सामग्री (गेहूं-चावल) मुहैया कराने की घोषणा प्रधानमंत्री ने की थी। प्रथम चरण में तीन जून से गेहूं एवं चावल का वितरण किया गया था। जिला पूर्ति अधिकारी जाकिर हुसैन एवं क्षेत्रीय पूर्ति अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि जून माह के दूसरे चरण में गेहूं एवं चावल का वितरण 20 जून से 30 जून तक किया जाएगा। पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को तीन किलोग्राम गेहूं, दो किलोग्राम चावल प्रति यूनिट के हिसाब से फ्री में मिलेगा। अंत्योदय कार्डधारकों को 20 किलोग्राम गेहूं एवं 15 किलोग्राम चावल प्रति कार्ड वितरण होगा। योजना का लाभ जिले के चार लाख 11 हजार पात्र गृहस्थी कार्डधारकों तथा 31878 अंत्योदय कार्डधारकों को मिलेगा। जबकि अंत्योदय कार्डधारकों को अप्रैल,मई एवं जून माह की तीन किलोग्राम प्रति कार्ड के हिसाब से चीनी 18 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से संबंधित दुकान से मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed