फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   घर के बाहर खेल रही बालिका को बाइक ने रौंदा,मौत

घर के बाहर खेल रही बालिका को बाइक ने रौंदा,मौत

Sun, 10 Mar 2019 12:02 AM IST
anant jain anant anant
Updated Sun, 10 Mar 2019 12:02 AM IST
विज्ञापन
घर के बाहर खेल रही बालिका को बाइक ने रौंदा,मौत
accident - फोटो : amar ujala
फिरोजाबाद। थाना नारखी के पचवान कॉलोनी के पास घर के बाहर खेल रही पांच वर्षीय बालिका को बाइकसवार ने रौंद दिया। बालिका की मौत हो गई। बालिका की मौत से परिवार में चीत्कार मच गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


अलीगढ़ थाना विजयगढ़ के भूरा गढ़ी निवासी दिव्या (5) उर्फ नैहनी पुत्री रिंकू कश्यप 11 दिन पूर्व अपनी बुआ शीलादेवी के साथ थाना नारखी के पचवान कॉलोनी मेें आई थी। शुक्रवार शाम घर के बाहर खेल रही थी। इस दौरान बाइक सवार ने बालिका को चपेट में ले लिया।
विज्ञापन


बालिका की मौत हो गई। मौके पर भीड़ लग गई। थाना नारखी पुलिस फोर्स ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है। परिजनों ने बताया कि हादसे से पूर्व बालिका घर में मोबाइल से अपने फोटो खींचती रही। बाइक सवारों को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्य हादसों में थाना नारखी के जौंधरी निवासी कुलदीप बाइक फिसलने से घायल हो गया। थाना सिरसागंज में कठफोरी के समीप बाइक सवार युवकों में ट्रक ने साइड मार दी। इससे नंदना बरना हाल मैनपुुरी निवासी राहुल(16)व रामवीर (18) एवं मनोज घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल लाए हैं। अन्य हादसों में थाना नारखी के कोटला निवासी उदयवीर (60) व राजकुमार स्वामीनगर शिकोहाबाद के निवासी मोहित घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed