फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   311 crore district plan ready, waiting for the approval of the minister in charge

311 करोड़ की जिला योजना तैयार, प्रभारी मंत्री की मंजूरी का इंतजार

Sun, 12 Jun 2022 11:43 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
311 crore district plan ready, waiting for the approval of the minister in charge
फिरोजाबाद। वित्तीय वर्ष 2022-23 की 311 करोड़ की जिला योजना को अभी तक हरी झंडी नहीं मिल सकी है। शासन की ओर से प्रभारी मंत्री की तैनाती नहीं किए जाने के कारण प्रस्तावों को लेकर जिला स्तरीय समिति की बैठक नहीं हो सकी। इसके कारण विकास कार्यों को गति नहीं मिल पा रही है। जिला प्रशासन को भी प्रभारी मंत्री की घोषणा किए जाने का इंतजार है।
विज्ञापन

जिला योजना को मंजूरी देने वाले प्रभारी मंत्रियों की शासन से अभी तक तैनाती नहीं हुई है। इसके कारण जिले के अधिकारी भी असमंजस में है कि आखिर जिला योजना समिति के प्रस्तावों को मंजूरी कौन देगा। फिरोजाबाद जिला योजना समिति की बैठक तो जिला पंचायत अध्यक्ष हर्षिता सिंह की अध्यक्षता में हो चुकी है इसमें वित्तीय वर्ष 2022-23 की जिला योजना पर मंथन के साथ ही विकास कार्यों को कराए जाने वाले प्रस्तावों को हरी झंडी प्रदान की जा चुकी है। 311 करोड़ की जिला योजना को नए वित्तीय वर्ष मे रखे जाने का निर्णय लिया है। इस बार की जिला योजना में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास तथा तेजी से गिरते जलस्तर को ऊंचा उठाने के लिए अमृत सरोवरों का निर्माण कराए जाने को प्राथमिकता दिए जाने का निर्णय लिया है। जिले में 75 तालाबों को अमृत सरोवर का रूप दिए जाने के लिए चिह्नाकित किया है।
विज्ञापन

जिला पंचायत में प्रस्तावों के पारित होने के बाद अब सिर्फ प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में बैठक होना शेष रह गया है। जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी अनिल कुमार दीक्षित ने कहा कि जिला योजना समिति के प्रस्तावों को जिला पंचायत की बैठक में हरी झंडी प्रदान की जा चुकी है। लेकिन प्रभारी मंत्री की नियुक्ति नहीं होने के कारण उनकी अध्यक्षता में होने वाली बैठक में प्रस्ताव पास होने के बाद ही शासन को भेजी जा सकेगी। इस संबंध में शासन से दिशा निर्देश प्राप्त किए जाने की कार्रवाई की जा रही है। आगे उसी के अनुरूप कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed