{"_id":"5e2c8c3b8ebc3e4b5e216d1c","slug":"26-january-firozabad-news-agr4265460189","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस लाइन में आज दिखेगा भव्य परेड का नजारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस लाइन में आज दिखेगा भव्य परेड का नजारा
विज्ञापन
फिरोजाबाद। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सदर बाजार स्थित दुकानों पर सजे तिरंगे की खरीदारी करत?
- फोटो : FIROZABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। गणतंत्र दिवस के मौके पर जिला मुख्यालय के साथ सभी सरकारी एवं अर्ध सरकारी कार्यालयों पर ध्वजारोहण के साथ बेहतर कार्य करने वालों को सम्मानित किया जाएगा। पुलिस लाइन प्रांगण में भव्य परेड एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री समाज कल्याण एवं अनुसूचित जाति एवं जनजाति डॉ. गिर्राज सिंह धर्मेंश होंगे।
जिला मुख्यालय पर डीएम चंद्र विजय सिंह ध्वजारोहण कर सलामी लेंगे। एडीएम आदित्य प्रकाश श्रीवास्तव के साथ ही कलक्ट्रेट के प्रशासनिक अधिकारी एवं स्टाफ मौजूद रहेगा। पुलिस लाइन प्रांगण में गणतंत्र दिवस के मौके पर होने वाली भव्य परेड के लिए तैयारी शनिवार के दिन चलती रहीं। इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक राम सिंह पूरी टीम के साथ लाइन के प्रांगण को संजाते-संवारते दिखाई दिए।
71वें गणतंत्र दिवस के मौके पर 26 जनवरी को सुबह 8.45 बजे ध्वजारोहण के साथ परेड का मान प्रणाम ग्रहण करेंगे। संबोधन के बाद स्कूली छात्र-छात्राओं के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति होगी। इधर प्रतिसार निरीक्षक राम सिंह ने बताया कि भव्य परेड में आठ टोलियां शामिल होंगी।
विज्ञापन
सहायक पुलिस अधीक्षक एवं सीओ लाइंस डॉ. ईराजराजा परेड के फस्ट कमांडर, द्वितीय कमांडर के रूप में प्रतिसार निरीक्षक रामसिंह, एसआई एपी नेत्रपाल सिंह होंगे। टोलियों में देहात पुलिस, शहरी पुलिस टीम,यातायात के दस्ता, पीएसी दस्ता, महिला पुलिस कर्मी की टीम, फायर ब्रिगेड, बाइक दस्ता, पीआरबी महिला की टीम परेड में शामिल की गई है। पुलिस लाइन परेड में थ्री नॉट थ्री को आखिरी विदाई भी दी जाएगी।