फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   23,221 voters increased in district bodies

जिले के निकायों में 23,221 मतदाता बढ़े

Sat, 20 Aug 2016 12:20 AM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Sat, 20 Aug 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
23,221 voters increased in district bodies
मतदाता - फोटो : Symbolic Image
पुनरीक्षण अभियान के दौरान सिरसागंज, जसराना, फरिहा में घट गए मतदाता
विज्ञापन

फीरोजाबाद नगर निगम, शिकोहाबाद एवं टूंडला नगर पालिका में वोटर बढ़े
जिले की एक नगर निगम, तीन पालिकाओं एवं दो नगर पंचायतों में मात्र 23 हजार 221 मतदाताओं की बढ़ोतरी हुई है। सिरसागंज नगर पालिका एवं नगर पंचायत फरिहा एवं जसराना में मतदाताओं की संख्या बढ़ने के बजाय कम हो गई है। निकायों में मतदाताओं की संख्या छह लाख 44 हजार 27 हो गई है। हालांकि इस सूची पर 25 अगस्त तक आपत्तियां दर्ज कराई जा सकेंगी।     
प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंचायत एवं स्थानीय निकाय एसके अग्रवाल के निर्देशन में जिले में निकाय की मतदाता सूची का सघन पुनरीक्षण अभियान चलाया गया। बीएलओ ने घर-घर दस्तक दी। लेकिन इस मेहनत में फीरोजाबाद नगर निगम में तो 20582 मतदाता, शिकोहाबाद में 4352 तथा टूंडला में 479 वोटरों की बढ़ोतरी हुई है, लेकिन बाकी के निकायों में कटौती अधिक होने से मतदाता घट गए हैं। जिला निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक सिरसागंज नगर पालिका में मतदाताओं की संख्या 26336 थी, 4562 बढ़ गए। 5923 कम हो गए। इस प्रकार से 1361 मतदाता यहां घटे हैं। ईपिक रेशियो भी 80.3 से घटकर 70.36 प्रतिशत रह गया है। टूंडला पालिका में पहले 41,962 मतदाता थे। 10,335 मतदाता बढ़े जबकि 9858 मतदाताओं के नाम सूची से बाहर कर दिए गए। इस प्रकार यहां 479 मतदाता बढ़े हैं। ईपिक रेशियो 81.65 से घटकर 76.3 प्रतिशत रह गया।
विज्ञापन

शिकोहाबाद नगर पालिका में पहले 87966 वोटर थे। पुनरीक्षण अभियान के दौरान 12474 वोटर बढ़े तथा 8122 वोटर घटे। इस प्रकार 4352 मतदाताओं की बढ़ोतरी हो गई है। ईपिक रेशियो 80.37 से घटकर 77.93 हो गया है। फीरोजाबाद नगर निगम में वार्डों का गठन भले ही नहीं हुआ हो। आयोग के निर्देश पर पुराने वार्डों के आधार पर ही पुनरीक्षण अभियान चलाया गया। हालांकि आयोग को निकाय चुनाव से पहले एक बार फिर पुनरीक्षण अभियान चलाना होगा। यहां पर पहले 450077 ही मतदाता थे। पुनरीक्षण अभियान के दौरान 75228 नए वोटरों को शामिल किया गया। 54,646 मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं। 20582 वोटर बढ़े हैं। ईपिक रेशियो 73.08 से घटकर 70.61 प्रतिशत रह गया है। जसराना नगर पंचायत में 9268 वोटर थे। 899 वोटर बढ़े तथा 1683 वोटर घट गए हैं। ईपिक रेशियो 85.36 प्रतिशत से घटकर 72.19 प्रतिशत हो गया है। फरिहा नगर पंचायत में 5197 मतदाता थे। 572 वोटर बढ़े एवं 619 कम हो गए। यहां 45 मतदाता घटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed