सिल्ट एवं कूड़े से अटा शहर का मुख्य नाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसके कारण नाला चोक हो जाता है। यह नाला डाकखाना चौराहे के पास काफी संकरा है। हालांकि नालबंद चौराहे से आगे बढ़ने के बाद इसका स्वरूप काफी बदल गया है। क्योंकि नाले के आगे बढ़ने के साथ इसमें तो शहर के अन्य नाले मिल जाते हैं।
हुंडावाला बाग के साथ टीला मोहल्ले से होते हुए यह नाला संतनगर नाले से जाकर मिलता है। करीब 20 किलोमीटर लंबा नाला सीधे संतनगर से होते हुए बासठ से होकर यमुना किनारे की ओर जाता है। इस नाले का पानी फसलों की सिंचाई को किया जाता है।
इन क्षेत्रों में रहती है समस्या
- रामलीला चौराहा, कोटला रोड, शिवाजी रोड, सरक्यूलर रोड, हनुमान रोड, शीशग्रान कब्रिस्तान वाला क्षेत्र, गुदड़ी वाली तकिया, हाजीपुरा, मोहम्मदगंज, कुरैशियान, हुंडावाला बाग एवं मोहल्ला टीला सहित आस-पास के कई मोहल्लों की जलनिकासी का यही प्रमुख नाला है।
बोली क्षेत्र की जनता.....
मसीहउद्दीन ने कहा कि सरकूलर रोड का नाला शहर का मुख्य नाला है। इससे समूचा शहर जुड़ा है। इसकी सफाई तो समय से होनी चाहिए। इसकी सफाई नहीं होने से शहर में जलभराव हो जाएगा।
- प्रवीन कुमार वार्ष्णेय ने कहा कि सरकूलर रोड नाला साफ नहीं हुआ तो बारिश होने पर चूड़ी गोदामों तक में पानी भरने लगता है। नगर निगम प्रशासन को चाहिए कि सफाई कार्य को काफी तेज गति से कराएं।
- दीपक गुप्ता ने कहा कि नाले-नालियों की सफाई का काम बारिश शुरू होने से पहले कराना चाहिए। अगले माह मानसून आ गया तो फिर सफाई कार्य कैसे होगा। निगम प्रशासन को चाहिए कि सफाई की शुरूआत अभी करें।
- आसिफ भाई ने कहा कि शहर का मुख्य नाला है इसके ही कारण इसकी सफाई शुरू हो जानी चाहिए। तलीझाड़ सफाई होगी तो फिर पानी ऊपर नहीं बहेगा। ज्यादा बारिश होने पर भी पानी आसानी से निकल जाएगा।
प्रमुख नालों की सफाई का काम हो रहा है। सरकूलर रोड नाले की सफाई का कार्य कराया जाएगा। बारिश आने से पूर्व काफी तेज रफ्तार से नाले-नालियों की सफाई कराई जाएगी।
विजय कुमार, नगर आयुक्त