{"_id":"64f76f13ae2da12db508f2f6","slug":"196-council-schools-will-be-made-smart-with-rs-439-crore-firozabad-news-c-169-1-sagr1024-4072-2023-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: 196 परिषदीय स्कूल 4.39 करोड़ रुपये से बनेंगे स्मार्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: 196 परिषदीय स्कूल 4.39 करोड़ रुपये से बनेंगे स्मार्ट
Tue, 05 Sep 2023 11:40 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Tue, 05 Sep 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। परिषदीय स्कूलों को संवारने के लिए ऑपरेशन कायाकल्प से बड़े स्तर पर कार्य हुए हैं। अब स्मार्ट कक्षाओं के संचालन की पहल प्रदेश शासन ने शुरू किया है। इसमें समग्र शिक्षा अभियान से बजट मिलेगा। जिले के 196 परिषदीय स्कूलों को स्मार्ट स्कूल योजना में चुना गया है। प्रत्येक स्कूल पर करीब 2.20 लाख रुपये खर्च होंगे। इस तरह चार करोड़ 31 लाख रुपये से स्कूलों में प्रोजेक्टर, कंप्यूटर आदि की सुविधा मुहैया हाे सकेंगी।इन स्कूलों को आधुनिक संसाधनों से लैस कर उनमें स्मार्ट क्लास विकसित किए जाएंगे। स्मार्ट क्लास बन जाने से इन स्कूलों में बच्चे प्रोजेक्टर पर पढ़ाई कर सकेंगे। करीब 30 हजार से अधिक बच्चों को इसका लाभ मिलेगा और उन्हें बेहतर शिक्षा मुहैया हो सकेगी। बजट की स्वीकृति के साथ ही इसी सत्र इन स्कूलों में स्मार्ट क्लास संचालन की तैयारी है। परिषदीय स्कूलों के बच्चों की पढ़ाई को स्मार्ट बनाने के लिए डिजिटल कंटेंट के जरिए स्मार्ट क्लास रूम तैयार किए जाएंगे। इसके लिए शिक्षकों को भी डिजिटल लर्निंग के लिए तैयार किया जा रहा है, जिससे वे ऑफलाइन के साथ-साथ ऑनलाइन गुणवत्ता को बरकरार रखते हुए पढ़ाई के स्तर को निखार सकें।
निपुण भारत अभियान के तहत प्राइमरी और उच्च प्राइमरी स्कूलों के बच्चों के लिए दीक्षा एप समेत कई अन्य माध्यमों को तैयार किया गया है। क्लास रूम को स्मार्ट बनाने के लिए छह माह से डिजिटल लर्निंग से शिक्षकों को जोड़ा जा चुका है। साथ ही दीक्षा एप के माध्यम से टेक्स्ट बुक और टीचिंग मैनुअल उपलब्ध कराए गए हैं। इसके जरिए 6500 से ज्यादा वीडियो कंटेंट के जरिए बच्चों को क्लासरूम में पढ़ाया गया है। स्कूलों में प्रोजेक्टर और कंप्यूटर की व्यवस्था होगी।
-- -
टैबलेट से लैस होंगे शिक्षक, निपुण अभियान में आएगी तेजी
-स्मार्ट स्कूलों के शिक्षकों को विभाग टैबलेट भी मिलेगा। जिससे स्कूली बच्चों को निपुण बनाने के अभियान को भी रफ्तार मिलेगी। दरअसल छात्रों को निपुण बनाने के लिए ऑनलाइन ही परीक्षण हो रहा है। टैबलेट पर ही बच्चों को पाठ दिया जाएगा और वह उसी पर पढ़ेंगे। जिससे यह तय होगा कि कितने समय में वह पढ़ सके या लिख सका।
विज्ञापन
--
शासन से सूची जारी हुई है, जिसमें चयनित स्कूलों का नाम शामिल है। स्मार्ट कक्षाओं के संचालन के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। अब शासन स्तर से बजट मिलने से स्कूलों में बच्चों को बेहतर ढंग से पढ़ाई का अवसर मिलेगा।
आशीष पांडेय, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी