{"_id":"5cae3629bdec22144c193c6d","slug":"191554921001-firozabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस फोर्स की मौजूदगी में हुआ दोनों युवकों का अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस फोर्स की मौजूदगी में हुआ दोनों युवकों का अंतिम संस्कार
विज्ञापन
पुलिस फोर्स
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसागंज के ग्राम दरिगापुर में मंगलवार की रात दो पक्षों में हुई गोलीबारी में दो युवकों की मौत के बाद गांव में फोर्स तैनात है। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। बुधवार दोपहर बाद शव पहुंचने से पूर्व अतिरिक्त पुलिस बल गांव में पहुंचा। पुलिस की मौजूदगी में दोनों युवकों का अंतिम संस्कार किया।
ग्राम दरिगापुर आमौर के समीप रंजिश के चलते दो पक्षों में फायरिंग हुई थी। फायरिंग के दौरान एक पक्ष के विकास उर्फ उल्ला, दूसरे पक्ष के संतोष की मौत हो गई। मौके पर मौजूद एक अन्य बालक विपिन निवासी मैमतपुर बाजू में गोली लगने से घायल हो गया। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद करीब साढे़ चार बजे दोनों युवकों के शव गांव पहुंचे।
पुलिस ने विकास उर्फ उल्ला पक्ष की ओर से विपिन उर्फ बंटू ने निवासी दरगाहपुर ने संतोष, खजान सिंह, विपिन पुत्र रनवीर, रमाकांत उमाकांत के अतिरिक्त दो अज्ञात लोगों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। विपिन ने अपनी तहरीर में कहा है कि मेरा पुत्र विकास उर्फ उल्ला व उसका साथी मनोज उर्फ मैनेजर निवासी नगला दिलशाह बाइक से जा रहे थे।
विज्ञापन
सी दौरान आमौर के निकट उक्त लोगों ने पहले बाइक में टक्कर मार दी बाद में गोली मार कर हत्या कर दी। दूसरी ओर मृतक संतोष पक्ष की ओर से उसके भाई दुर्वेश ने तहरीर दी संतोष व विपिन सिरसागंज से कार से गांव लौट रहे थे। इसी दौरान बाइकों पर सवार छह लोगों ने कार से बाइक में टक्कर मारने के बाद फायरिंग शुरू कर दी।
दूसरी ओर से हुई गोलाबारी में उसके भाई संतोष की मौत हो गई। जबकि विपिन घायल हो गया। दुर्वेश ने अपनी तहरीर में रामकेश निवासी पटसुई, पदमवीर, साधु, मोनू निवासी आमौर और विपिन, रामकेश के साले के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
रंजिश में गई दोनों युवकों की जान
संतोष के भाई दुर्वेश ने बताया कि रंजिश के चलते गत 21 मार्च को भी दोनों पक्षो में मारपीट हुई थी। उन्होंने दूसरे पक्ष के रामकेश व विकास साधू के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया था। लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की।
दोनों युवकों के शवों का अंतिम संस्कार पुलिस बल की मौजूदगी में करा दिया गया। गांव में सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल तैनात है। दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पूरे मामले की गहनता से छानबीन होगी।
सुनील तोमर, एसओ सिरसागंज