फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   19 employees not found at counters during surprise inspection

Firozabad News: औचक निरीक्षण में पटलों पर नहीं मिले 19 कर्मचारी

Tue, 05 Nov 2024 01:37 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 05 Nov 2024 01:37 AM IST
विज्ञापन
19 employees not found at counters during surprise inspection
फिरोजाबाद। नगर आयुक्त रिषीराज ने सोमवार को नगर निगम के विभिन्न पटलों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विभिन्न विभागों के पटलों पर 19 अधिकारी-कर्मचारी अनुपस्थित मिले। अनुपस्थित कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है।दिवाली की छुट्टी के बाद सोमवार को नगर निगम के कार्यालयों के ताले खुले। सोमवार की सुबह करीब 10:30 बजे नगर आयुक्त रिषीराज ने विभिन्न विभागों के पटलों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों की उपस्थिति जानी। निरीक्षण के समय निर्माण, लेखा, प्रकाश एवं कर विभाग में कुल 19 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। इसके अलावा निर्माण विभाग में दो अधिकारी भी अपने कार्यालय में मौजूद नहीं थे।
विज्ञापन

नगर आयुक्त के निर्देश पर सभी अनुपस्थित पटल सहायकों व कर्मचारियों से जवाब तलब किया गया है। सहायक नगर आयुक्त निहाल चंद ने बताया कि संतोषजनक जवाब नहीं देने पर संबंधित पटल सहायकों व कर्मचारियों का वेतन काटा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed