{"_id":"5caf83e3bdec221461126fa8","slug":"181555006435-firozabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरहैड, सीडब्लूआर पर लटके मिले ताले,कर्मचारी गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवरहैड, सीडब्लूआर पर लटके मिले ताले,कर्मचारी गायब
विज्ञापन
OVER HEAD
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फिरोजाबाद। गर्मी की दस्तक होने के साथ ही शहर में पेयजल समस्या बढ़ने लगी है। गुरुवार को नगर आयुक्त ने शहर में स्थापित पेयजल टंकियों का औचक निरीक्षण किया तो सीडब्ल्यूआर पर ताले लटके मिले।
पेयजल पुनर्गठन योजना के तहत जलनिगम ने शहर में नए ओवरहैड व सीडब्ल्यूआर तैयार कराए हैं। इनके माध्यम से शहर में गंगाजल की आपूर्ति की जा रही है। इन स्थानों पर जलनिगम के कर्मचारी तैनात किए हैं। नगर आयुक्त विजय कुमार ने दोपहर में सुहागनगर सेक्टर में स्थापित जोनल पंपिंग स्टेशन का निरीक्षण किया तो ताला लटका हुआ था। मौके पर कोई कर्मचारी नहीं मिला। गोमती नगर में निरीक्षण के दौरान मौके पर कोई कर्मचारी नहीं मिला।
क्षेत्र की जनता ने बताया कि यहां तैनात कर्मचारी द्वारा सुबह नौ बजे आपूर्ति की जाती है, जबकि समय सुबह छह बजे सप्लाई खोलने का है। ककरऊ कोठी स्थित सुरेशनगर में कार्य अधूरा मिला। मौके पर मौजूद कर्मचारी ने बताया कि अभी लाइन की टेस्टिंग चल रही है, सप्लाई चालू नहीं हुई है।
विज्ञापन
नगर आयुक्त विजय कुमार ने बताया कि जलनिगम में तैनात कर्मचारियों के गंगाजल की आपूर्ति में लापरवाही बरतने से लोग परेशान हैं। इस संबंध में जलनिगम को पत्र भेजा जा रहा है। निरीक्षण में जलकल महाप्रबंधक सुरेशचंद्र, एक्सईएन चंदन सिंह, सहायक अभियंता पीके सिंह, जेई मुंशीलाल वर्मा शामिल थे।