फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   नीरी के वैज्ञानिक करेंगे दूषित पानी की जांच

नीरी के वैज्ञानिक करेंगे दूषित पानी की जांच

Sat, 09 Mar 2019 11:57 PM IST
anant jain anant anant
Updated Sat, 09 Mar 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
नीरी के वैज्ञानिक करेंगे दूषित पानी की जांच
- फोटो : demo pic

विज्ञापन
फिरोजाबाद। सुहागनगरी को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो, इसके लिए जनपद में अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त लैब स्थापित होगी। इस लैब में नागपुर की संस्था नीरी के वैज्ञानिक पानी की जांच करेंगे। शासन स्तर पर जनपद में अत्याधुनिक लैब स्थापित करने की तैयारी चल रही है।

जिले में 28 लाख से अधिक आबादी को स्वच्छ पेयजल मुहैया कराने की जिम्मेदारी जलनिगम व नगर निगम के ऊपर है। जलनिगम द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल योजना व हैंडपंप स्थापित कराकर पेयजल मुहैया कराया जाता है।
विज्ञापन


जिले के नारखी, हाथबंत व खैरगढ़ ब्लाक में सालों से खारे पानी की गंभीर समस्या बनी हुई है। जलनिगम अधिकारी, कर्मचारियों को खारे व दूषित पानी की जांच को अभी तक लखनऊ तक दौड़ लगानी पड़ती है। इसमें समय व धन की बर्बादी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस समस्या के स्थाई समाधान के लिए शासन स्तर पर नीरी व जलनिगम के बीच अनुबंध किया है। अधिशासी अभियंता जलनिगम सीएम सोलंकी का कहना है कि जनपद में मुख्यालय पर स्थित लैब को अत्याधुनिक बनाने को शासन स्तर पर नीरी व जलनिगम के बीच अनुबंध किया है। नीरी के वैज्ञानिक की जिला मुख्यालय की लैब में तैनाती होगी। पानी की टेस्टिंग के लिए लैब में अत्याधुनिक उपकरण मंगाए जाएंगे। इससे टेस्टिंग के परिणाम जल्द सामने आ सकेंगे।


इन गांवों में खारे पानी की समस्या
नारखी ब्लाक में गांगनी, कायथा, पगुली, नगला बलू, मिल्क, कनवार, भूड़ नगरिया, राजारामपुर, पहाड़पुर, रजावली, कातिकी, एरई, गोथुआ, गढ़ी अफोह, गढ़ी हंसराम, नारखी ताल्लुका सहित करीब गांवों में खारे पानी समस्या है। हाथवंत ब्लाक के अंतर्गत हाथवंत, खैरगढ़ में गांव ककरारा, रहना, ललऊआ, नंदपुर, नगला सदिया में खारे पानी की समस्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed